Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeखेलइंडिया के खिलाफ नागपुर टेस्ट से बाहर कैमरून ग्रीन

इंडिया के खिलाफ नागपुर टेस्ट से बाहर कैमरून ग्रीन

भारतीय टीम के खिलाफ नागपुर टेस्ट से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम को दूसरा बड़ा झटका लगा है. कंगारू टीम के स्टार तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन का सीरीज के पहले टेस्ट में खेलना बेहद मुश्किल है. इस बात की पुष्टि खुद ऑस्ट्रेलियाई पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ ने की.

स्मिथ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा है कि ग्रीन ने नेट्स में बैटिंग की प्रैक्टिस नहीं की है. उन्होंने साथ ही यह भी कह दिया कि ग्रीन का नागपुर टेस्ट में खेलना बेहद मुश्किल लग रहा है. बता दें की इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच 4 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच 9 फरवरी से नागपुर में खेला जाएगा. ग्रीन को लेकर स्टीव स्मिथ ने कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि वह खेल पाएगा. उन्होंने नेट्स में गेंदबाजों का सामना भी नहीं किया. ऐसे में इस बात को मैं कह सकता हूं कि वह नहीं खेल पाएगा, लेकिन कौन जानता है. मैं पूरी तरह से सुनिश्चित नहीं हूं. हम लास्ट टाइम तक उसके फिट होने का इंतजार करेंगे. फिलहाल मेरा मानना है कि उनके खेलने की संभावना नहीं है.

बता दें कि इससे पहले तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड भी पहले टेस्ट मैच से बाहर हो चुके हैं. ऐसे में ऑस्ट्रेलियाई टीम को यह डबल झटका है. कैमरून ग्रीन दिसंबर में चोटिल हुए थे, जब उनको साउथ अफ्रीका के खिलाफ मेलबर्न टेस्ट में तेज गेंदबाज एनरिच नॉर्खिया की बॉल लगी थी. उन्होंने दर्द से जूझते हुए नाबाद 51 रन बनाए और पहली पारी में 5 विकेट भी लिए थे.

टेस्ट सीरीज के लिए भारत और ऑस्ट्रेलियाई स्क्वॉड

भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), शुभमन गिल, पुजारा, विराट कोहली, केएस भरत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), आर. अश्विन, अक्षर पटेल , कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा, मो. शमी, मो. सिराज, उमेश यादव, जयदेव उनादकट, सूर्यकुमार यादव.

ऑस्ट्रेलियाई टीम: पैट कमिंस (कप्तान), एश्टन एगर, स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, कैमरून ग्रीन, पीटर हैंडस्कोम्ब, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, लान्स मॉरिस, टॉड मर्फी, मैथ्यू रेनशॉ, स्टीव स्मिथ (उपकप्तान), मिचेल स्टार्क, मिचेल स्वेप्सन और डेविड वॉर्नर.

ऑस्ट्रेलिया का भारत दौरा 2023:

•    पहला टेस्ट – 9 फरवरी से 13 फरवरी (नागपुर)

•    दूसरा टेस्ट – 17 से 21 फरवरी (दिल्ली)

•    तीसरा टेस्ट – 1 से 5 मार्च (धर्मशाला)

•    चौथा टेस्ट – 9 से 13 मार्च (अहमदाबाद)

•    पहला वनडे – 17 मार्च (मुंबई)

•    दूसरा वनडे – 19 मार्च (विशाखापत्तनम) •    तीसरा वनडे – 22 मार्च (चेन्नई)

Share Now...