Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeखेलइंग्लैण्ड टीम की सेनेगल पर तूफानी जीत, अब क्वार्टरफाइनल में प्रâांस से...

इंग्लैण्ड टीम की सेनेगल पर तूफानी जीत, अब क्वार्टरफाइनल में प्रâांस से होगी टक्कर

कतर की मेजबानी में खेले जा रहे फीफा वर्ल्ड कप 2022सीजन में रविवार देर रात प्री-क्वार्टर फाइनल का चौथा मैच खेला गया। इस मैच में इंग्लैंड टीम ने शानदार खेल दिखाया और सेनेगल को 3-0 से करारी शिकस्त दी। इसी के साथ इंग्लैंड ने क्वार्टर फाइनल के लिए भी क्वालिफाई कर लिया है, जहां उसकी टक्कर डिफेंडिंग प्रâांस से होगी। इस मैच के हीरो इंग्लैंड टीम के कप्तान हैरी केन, जॉर्डन हेंडरसन, बुकायो साका रहे हैं, जिन्होंने 1-1शानदार गोल दागकर अपनी टीम इंग्लैण्ड को सुपर-8 में पहुंचाया। इंग्लिश टीम वर्ल्ड कप के इतिहास में 10वीं बार क्वार्टर फाइनल में पहुंची है. इंग्लैंड पिछली बार भी सुपर-8 में पहुंची थी। जबकि सेनेगल सिर्फ एक बार 2002 में क्वार्टर फाइनल में पहुंचा था। इस मैच में इंग्लैंड टीम ने शुरुआत से ही सेनेगल पर अपना दबदबा बनाए रखा था। शुरुआती 20 मिनट के खेल में गोल करने के लिए इंग्लैंड ने एक और सेनेगल ने दो बार कोशिश की थी। मगर मैच का पहला गोल 38वें मिनट में आया था। यह गोल जॉर्डन हेंडरसन ने दागा, जिसे जूड बेलिंघम ने असिस्ट किया। इसके बाद पहला हाफ खत्म होने से ठीक पहले यानी 45+3वें मिनट में इंग्लिश कप्तान हैरी केन ने दूसरा गोल दागा। गोल फिल फोडेन ने असिस्ट किया। मैच के दूसरे हाफ में भी इंग्लैंड टीम ने अपना दबदबा और आक्रामक खेल कायम रखा। टीम ने 57वें मिनट में ही अपना तीसरा गोल भी दाग दिया। यह गोल स्टार प्लेयर बुकायो साका ने किया। यह लगातार दूसरा गोल फिल फोडेन ने ही असिस्ट किया। इस तरह इंग्लैंड टीम ने 3-0 से मैच जीत लिया। जबकि सेनेगल टीम पूरे मैच में गोल नहीं दाग सकी।

Share Now...