Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरआशीर्वाद हॉस्पिटल एण्ड ऑर्थो केयर ने आयोजित किया मेगा हेल्थ कैंप

आशीर्वाद हॉस्पिटल एण्ड ऑर्थो केयर ने आयोजित किया मेगा हेल्थ कैंप

  • मरीजों की उमड़ी भारी-भीड़

शाहगंज। नगर के दादर पुल बाईपास पर स्थित प्रसिद्ध आशीर्वाद हॉस्पिटल एंड ऑर्थो केयर क्लीनिक पर आयोजित मेगा हेल्थ कैंप में लखनऊ एस जी पी जी आई के विख्यात कार्डियोलॉजिस्ट डॉ.अंशुमन सिंह द्वारा सैकड़ो मरीजों की जांच करके निशुल्क दवा वितरण किया गया तथा हृदय रोग से संबंधित अन्य जांचों पर भी भारी छूट का लाभ दिया गया। मेगा हेल्थ कैंप में डॉक्टर अंशुमन सिंह की उपस्थिति के कारण, अस्पताल पर सुबह से ही मरीजों की भारी भीड़ लगने लगी थी। मरीजों से बातचीत करने पर उन्होंने बताया कि अस्पताल का यह प्रयास बहुत ही सराहनीय है, इसके कारण हमें दूर दराज के बड़े शहरों में ना जाकर वही चिकित्सीय सुविधा यहां पर उपलब्ध हो जा रही है, जिसके कारण समय के साथ-साथ धन की भी बचत हो रही है। मेगा हेल्थ कैंप में डॉ सुनील सिंह, डॉक्टर फैजुल्लाह, डॉ.रहमत, डॉ.रुकैया ने भी मरीजों की जांच करके उन्हें निशुल्क चिकित्सीय परामर्श प्रदान किया। जिससे दूर-दराज से आए मरीज संतुष्ट दिखाई दिए। व्यवस्था बनाए रखने में अस्पताल स्टाफ फैज, शिवम, अरुण वर्मा, आरिफ, शालू अंशिका आदि जान से लगे रहे। मेगा हेल्थ कैंप के इस कार्यक्रम में बृजेश जैसवाल, एडवोकेट केशव राय आदि ने भी सहयोग प्रदान किया।

Share Now...