Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरआर्मर्ड केबल का पता नहीं, लगा दे रहे स्मार्ट मीटर

आर्मर्ड केबल का पता नहीं, लगा दे रहे स्मार्ट मीटर

जौनपुर धारा,जौनपुर। बिजली चोरी रोकने और सही बिल उपलब्ध कराने के लिए उपभोक्ताओं के घरों पर आर्मर्ड केबल के साथ स्मार्ट मीटर लगाने का निर्देश है, शहर में एक तो स्मार्ट मीटर लगाने का काम धीमी गति से चल रहा है वहीं, दूसरी तरफ बिना आर्मर्ड केबल लगाए ही नियमों को ताक पर रखकर स्मार्ट मीटर लगा दिए जा रहे हैं। इससे बिजली चोरी की घटनाओं पर अंकुश नहीं लग पाएगा। बिते दिनों इसकी खबर समाचार पत्र ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था, जिसके बाद नगर भर में स्मार्ट मीटर ही लगना बन्द हो गया था। अभी उक्त स्मार्ट मीटरों पर आर्मर्ड केबल लगाया ही नहीं और अब फिर से  बिना आर्मर्ड केबल के परिसर पर मीटर लगाना शुरू कर दिया गया है।

बिजली आपूर्ति के लिए जिले के तमाम वितरण खंडों के उपभोक्ताओं के घरों पर स्मार्ट मीटर लगाया जाना था, जिसके लिये पहले शहरी क्षेत्र में उपभोक्ताओं के घरों पर स्मार्ट मीटर लगने की प्रक्रिया शुरू की गई थी, और नियम कानून को ताख पर रखकर बिना आर्मर्ड केबल के स्मार्ट मीटर लगाये जाने का कार्य शुरू किया गया था। जिसकी खबर समाचार पत्र ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था, जिसके बाद स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया पर ब्रेक लगा दिया गया। लेकिल सोमवार को यह प्रक्रिया फिर से नगर के प्रेमराजपुर से शुरू की गई, और फिर से पूराने तरीेके से बिना आर्मर्ड के केबल के स्मार्ट मीटर लगाया जाने लगा है। शासनादेश की बात की जाये तो जिन उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट मीटर लगेगा, उनके यहां पोल से लेकर मीटर तक आए साधारण केबल को हटाकर आर्मर्ड केबल भी लगाने का निर्देश है। स्मार्ट मीटर और आर्मर्ड केबल लगाने के पीछे शासन और उर्जा निगम की मंशा है कि उपभोक्ताओं को सही बिल मिले और मीटर केबल से बाइपास कर होने वाली बिजली चोरी पर लगाम लग सके। जिले में आर्मर्ड केबल के साथ स्मार्ट मीटर लगाने की जिम्मेदारी जिस कार्यदायी संस्था को दी गई है, उनके कर्मचारी नियमों को ताक पर रखकर स्मार्ट मीटर लगा रहे हैं। इतना ही नहीं कार्यदायी संस्था के कर्मचारी खंभे से आए साधारण केबल से ही स्मार्ट मीटर को जोड़ दे रहे हैं। यह विभागीय अधिकारियों के निर्देशों को भी नहीं मान रहे हैं। शहर के ताड़तला, सिपाह, चहारसू चौराहा, कोतवाली चौराहा सहित आदि मुहल्लों में उपभोक्ताओं के यहां आर्मर्ड केबल नहीं लगाया गया है। स्मार्ट मीटर के साथ आर्मर्ड केबल न लगाए जाने से बिजली चोरी की घटनाओं पर लगाम नहीं लग सकेगा।

आर्मर्ड केबल के साथ ही स्मार्ट मीटर लगाने का निर्देश है। अगर स्मार्ट मीटर के साथ आर्मर्ड केबल नहीं लगाया जा रहा है तो यह गलत है। मामला संज्ञान में आया है, जांच कराई जायेगी यदि गलत तरीके से मीटर लगाया जा रहा है तो कार्यदायी संस्था के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जायेगी।

– मुकेश बाबू अधीक्षण अभियंता प्रथम जौनपुर

मीटर तक जाने वाली केबल में भी सख्ती

मीटर तक खंभे से जाने वाली केबल को भी अब आर्मर्ड केबल से बदला जाना है, इसमें पीवीसी लेयर के अलावा लोहे की परत होती है। जिससे यह कटिंग या टैपिंग के खिलाफ सुरक्षा प्रदान करती है। बिना मीटर के सीधे तार जोड़ने या मीटर बायपास करने की छूट अब उपभोक्ताओं को नहीं मिलेगी। इस पूरी रणनीति का मकसद है कि बिजली की हर यूनिट का हिसाब रखा जा सके और अनाधिकृत खपत पर कठोर कार्रवाई हो।

Share Now...