Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर जिलाधिकारी ने की बैठक, अंतिम प्रकाशन 10 अप्रैल को

जौनपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की...
Homeअपना जौनपुरआरा मशीन संचालक को बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली, हालत गंभीर

आरा मशीन संचालक को बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली, हालत गंभीर

जौनपुर धारा, मडियाहूँ। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के नेवादा गांव में गुरुवार की शाम आरा मशीन के बाहर खडे आरा मशीन संचालक को पल्सर बाइक सवार तीन बदमाशों ने गोली मार दिया। जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो कर गिर पड़े। भाग रहे बदमाशों में से एक कों ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जाँच पड़ताल में जुटी हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी जय प्रकाश सिंह उर्फ गुड्डू सिंह का घर के बगल में ही आरा मशीन है। शाम 5:30के लगभग वे अपने आरा मशीन के बाहर सड़क पर खड़े थे।  इतने में एक बाइक पर सवार बगल के ही गांव महमदपुर के तीन युवक आए और उनसे किसी बात को लेकर विवाद करते हुए उन पर गोली चला दी।

गोली सीने में लगते ही वह घायल होकर गिर गए। गोली मारने की पश्चात बदमाश भागने लगे जिसमें से एक को ग्रामीणों ने दौड़कर पकड़ लिया। बाकी दोनों असलहा लहराते हुए फरार हो गए।स्वजन व ग्रामीणों ने आनन-फानन में घायल को नगर स्थित चिकित्सक के पास ले गये। जंहा से बेहतर इलाज के लिये उन्हें बनारस के लिए ले जाया गया। घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका हैं। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

Share Now...