Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरआपसी विवाद को लेकर हवाई फायरिंग की सूचना, पुष्टि नहीं

आपसी विवाद को लेकर हवाई फायरिंग की सूचना, पुष्टि नहीं

  • फायरिंग के मामले को संदिग्ध बता रही पुलिस

जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के जांगीपुर खुर्द हरिजन बस्ती में नहर के पास आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में हवाई फायरिंग की सूचना मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पूछताछ की और खबर लिखे जाने तक फायरिंग की कोई पुष्टि नहीं हुई है। बता दें कि जंगीपुर खुर्द बस्ती नहर के पास आपसी विवाद को लेकर दोनों पक्षों से छ: हवाई फायरिंग की सूचना मिली। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की, लेकिन खबर लिखे जाने तक कोई पुलिस द्वारा पुष्टि नहीं की गई है। बल्कि एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए थाने ले गए हैं। थाना प्रभारी अमरेंद्र पांडे ने बताया कि सोमवार की दोपहर हवाई फायरिंग की सूचना मिली है, लेकिन मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की लेकिन फायरिंग की पुष्टि नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों से पूछताछ भी की गई आगे कुछ दूर पर सीसीटीवी फुटेज में कुछ युवक बाइक से जाते दिखे। सीसीटीवी के माध्यम से पहचान कर उन्हें पूछताछ के लिए थाने बुलाया जाएगा।

Share Now...