जौनपुर धारा, पराऊगंज। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मनाए जा रहे यातायात सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत कुटीर पीजी कॉलेज चक्के मे ‘यातायात सुरक्षा एवं उपाय’ विषय पर ९८ यूपी बटालियन एनसीसी के कैडेटों द्वारा महाविद्यालय में निबंध प्रतियोगिता एवं सामाजिक जागरूकता अभियान के तहत रैली निकाली गई। रैली को हरी झंडी मेजर डॉ. रमेश मणि त्रिपाठी ने दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ. चित्रसेन गुप्ता मौजूद रहे। कैडेटों ने स्लोगन आपका भविष्य आपके हाथ, हेलमेट सदा रखें साथ… का नारा लगाते हुए पराऊगंज कुटीर चक्के मार्ग पर मोटरसाइकिल चालकों को हेलमेट लगाकर मोटरसाइकिल चलाने की बात बताते हुए क्षेत्रीय नागरिकों को यातायात में सुरक्षा के तरीकों के बारे में जागरूक किया। तत्पश्चात उक्त विषय पर एक पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य के निर्देश पर एनसीसी अधिकारी द्वारा कराया गया। उक्त अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी मौजूद रहे।
― Advertisement ―
संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित
जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
आपका भविष्य आपके हाथ, हेलमेट सदा रखें साथ

Next article


