― Advertisement ―

spot_img

पूर्वांचल विश्वविद्यालय में समर ट्रेनिंग पर विशेष व्याख्यान

जौनपुर स्थित वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एचआरडी विभाग में प्रशिक्षण 2026 के अंतर्गत "समर ट्रेनिंग: डूज़ एंड डोन्ट्स" विषय पर विशेष व्याख्यान...
Homeअपना जौनपुरआत्महत्या के लिये प्रेरित करने वाले गिरफ्तार

आत्महत्या के लिये प्रेरित करने वाले गिरफ्तार

जौनपुर धारा, जौनपुर। जफराबाद कस्बे के नासही मुहल्ले में सोमवार की रात को  सराफा व्यवसायी मनोज कुमार सोनी ने आत्महत्या कर लिया था। पत्नी मान्यता ने बुधवार की देर शाम को अपनी सास, जेठ तथा दो भतीजों पर मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी में सक्रियता से लगी हुई थी। शनिवार की दोपहर दो बजे जफराबाद पुलिस ने उपरोक्त मामले में वांछित  संतोष कुमार सेठ पुत्र ओमप्रकाश सेठ व उषा सोनी पत्नी ओमप्रकाश सेठ को जफराबाद स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया है।यहाँ बता दें कि, व्यवसायी मनोज कुमार सोनी का आत्महत्या से पहले  बनाया गया वीडियो  बुधवार को वायरल होने लगा था, जिसे आधार मानकर मनोज की पत्नी मान्यता वर्मा ने सास, जेठ तथा उसके दोनो बेटों के विरुध्द मुकदमा दर्ज कराया था।

Share Now...