Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरआतंक का पर्याय कुख्यात लुटेरा आनंद मुठभेड़ में ढ़ेर

आतंक का पर्याय कुख्यात लुटेरा आनंद मुठभेड़ में ढ़ेर

  • बक्शा के अलीगंज में गुरुवार की अलसुबह बना पुलिस की गोली का निशाना
  • केराकत क्षेत्र का निवासी था मृत आनंद सागर

जौनपुर धारा, जौनपुर। पुलिस ने गुरुवार की सुबह वाराणसी-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बक्शा के अलीगंज के पास मुठभेड़ में कुख्यात लुटेरे आनंद सागर को मार गिराया। मृत पुरस्कार घोषित लुटेरा केराकत कोतवाली क्षेत्र का निवासी बताया गया है। कब्जे से 2 पिस्टल और स्विफ्ट डिजायर कार बरामद

विगत कई दिनों से सतना के पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस जौनपुर में डेरा डाले हुए थी। जिसके बाद जौनपुर पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त कार्रवाई के बाद टीम को यह सफलता मिली है। थाना बक्सा के अलीगंज इलाके में हाइवे के किनारे रेलवे लाइन के पास बदमाशों की सतना पुलिस को लोकेशन मिली, जिसके बाद सतना पुलिस और जौनपुर पुलिस द्वारा संयुक्त कार्रवाई कर कर इलाके की घेराबंदी की गई, घेराबंदी तोड़ कर फायर करते हुए बदमाश आनंद सागर यादव ने भागने का प्रयास किया लेकिन जवाबी फायरिंग में वह घायल हो गया, जिसे ईलाज के लिए ले जाया गया जहां अस्पताल में उसकी मौत हो गई, वहीं गिरोह का दुर्दांत अपराधी जेडी यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुठभेड़ में मारे गए बदमाश के कब्जे से 2 पिस्टल और स्विफ्ट डिजायर कार बरामद की गई है। बताया जा रहा है कि बदमाश आनंद के खिलाफ जौनपुर, वाराणसी, आजमगढ़ में हत्या, लूट व रंगदारी के कई मुकदमे दर्ज है। पुलिस अधीक्षक डा. अजय पाल शर्मा ने बताया कि 10 दिन पूर्व मध्य प्रदेश के सतना जिले में सुभाष यादव गिरोह ने हत्या कर 15 लाख की डकैती की घटना को अंजाम दिया था। मध्य प्रदेश पुलिस ने उस पर इनाम घोषित किया था। तभी से दोनों प्रांतों की पुलिस गिरोह की तलाश में सरगर्मी से जुटी थी। उक्त गिरोह ने जौनपुर, वाराणसी, आजमगढ़, सतना आदि जिलों में लगातार कई संगीन घटनाओं को अंजाम दिया था। पुलिस अधीक्षक ने जिला अस्पताल में बताया कि मृत आनंद सागर का पूरा आपराधिक इतिहास जुटाया जा रहा है।

Share Now...