- आम जनता और स्कूली बच्चे रहे परेशान
जौनपुर धारा, जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के कोटवार बाजार में स्थित रेलवे फाटक दोहरीकरण कार्य के कारण आठ घंटे के लिए बंद रहा। फाटक बंद होने के कारण यात्रियों को डायवर्जन का सहारा लेने के लिए चार से पांच किलोमीटर घूमकर जाना पड़ा। सिद्धिकपुर-जमुहाई मार्ग स्थित वाराणसी फैजाबाद रेल प्रखंड पर सोमवार को कोटवार रेलवे फाटक पर दोहरीकरण का कार्य आठ घंटो तक चला जिसके कारण सिद्दीकपुर जमुहाई मार्ग से जुड़े दर्जनों गांव के सैकड़ों यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। कोटवार बाजार में स्थित रेलवे फाटक 11 बजे से 7 बजे तक बंद रहा जिसकी वजह से दर्जनों गांव के सैकड़ों यात्रियों और स्कूल बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ा जिसमे यात्रियों को चार से पांच किलोमीटर घूम कर जाना पड़ा।



