जौनपुर धारा,सिकरारा। स्थानीय थाना क्षेत्र के प्रतापगंज बाजार में मंगलवार को दोपहर अचानक आग लगने से एक गुमटी जलकर राख हो गई। घटना के विषय में बताते चलें कि प्रताप गंज बाजार हनुमान मंदिर के दक्षिण तरफ स्थित तालाब में कचरों का आंबार लगा हुआ है। जिसमें किसी ने राख फेक दिया था, लेकिन उक्त राख से धीरे-धीरे कचरा सुलग रहा था, उस समय किसी ने ध्यान नहीं दिया। मंगलवार दोपहर एक बजे के करीब तेज हवा चलने की वजह से सूखे तालाब से अचानक आग की तेज लपटे निकलने लगी। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक वहां रखी गई तीन गुमटियों में से एक गुमटी जलकर राख हो गई। दो गुमटियों को किसी तरह बाजार वासियों ने पानी डाल कर बचा लिया। सूचना पाकर 112 नंबर की पुलिस वह दमकल कर्मचारी पहुंच गए और जल रहे आग पर काबू में किया। जली हुई गुमटी के मालिक सनी सोनी ताला बंद करके कहीं गए हुए थे। पूछने पर लोगों ने बताया कि उक्त गुमटी में सीट कवर, हेलमेट, बेग व दो पहिया के अन्य सामान रखे गए थे। समान कितने का जला है, यह आकड़ा वही बता सकते हैं।
― Advertisement ―
अमृत 2.0 के तहत वाराणसी में पेयजल परियोजनाओं को मंजूरी
वाराणसी। अमृत 2.0 योजना के तहत वाराणसी में 814 करोड़ रुपये की पेयजल परियोजनाओं को प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। नगर निगम...
आग लगने से गुमटी हुई जलकर राख



