Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरआगामी त्योहार को लेकर थाना पन्नूगंज में पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न

आगामी त्योहार को लेकर थाना पन्नूगंज में पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न

जौनपुर धारा,सोनभद्र। आगामी बकरीद पर्व को लेकर शांति एवं सौहार्द बनाए रखने के उद्देश्य से शुक्रवार को थाना पन्नूगंज परिसर में थाना प्रभारी दिनेश कुमार पांडेय की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में थाना प्रभारी दिनेश कुमार पांडेय ने कहा कि बकरीद का त्योहार प्रेम और भाईचारे के साथ मनाया जाए। उन्होंने लोगों से अपील की कि कुर्बानी खुले में न की जाए और सड़क पर नमाज भी अदा न की जाए। कुर्बानी के अपशिष्ट (कचरा) को जमीन में दफन करने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सड़कों पर किसी भी प्रकार का जुलूस या प्रदर्शन नहीं किया जाएगा।मस्जिद के पेश इमाम आलम नूरी ने बताया कि बकरीद की नमाज निर्धारित समय पर रामगढ़ ईदगाह में अदा की जाएगी। थाना प्रभारी ने कहा कि त्योहार के दौरान शरारती तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाएगी, ताकि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी न हो सके।इस मौके पर इमाम आलम नूरी, सदर अकबर अंसारी, खजांची अलहम, नायब सदर तेजू अली अंसारी, सीक्रेटरी मुजफरूल हक, व्यवस्थापक जावेद अली, जहागीर खान, नेवारी ग्राम प्रधान प्रतिनिधि पिंटू सिंह, ढोढरी प्रधान प्रतिनिधि राकेश चंद्रवंशी, पथरहा प्रतिनिधि जितेंद्र बहादुर सिंह,गुल्लीडार लाल बहादुर आदि गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Share Now...