― Advertisement ―

spot_img

पूर्वांचल विश्वविद्यालय में समर ट्रेनिंग पर विशेष व्याख्यान

जौनपुर स्थित वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एचआरडी विभाग में प्रशिक्षण 2026 के अंतर्गत "समर ट्रेनिंग: डूज़ एंड डोन्ट्स" विषय पर विशेष व्याख्यान...
Homeअपना जौनपुरआंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को किया प्रशिक्षित

आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को किया प्रशिक्षित

जौनपुर धारा,बरसठी। क्षेत्र के बीआरसी केंद्र पर आंगनवाड़ी कार्यकत्री के क्षमता संवर्धक के लिए तीन दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यशाला का आयोजन हुआ। जिसमें आंगनवाड़ीयो को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में नोडल शिक्षकों व बाल पुष्टाहार विभाग सहित कुल 65कार्यकत्रियों ने भाग लिया।कार्यक्रम का शुभारंभ बीईओ राजीव रंजन द्वारा दीप प्रज्वलित किया। बीईओ ने प्री-प्राइमरी शिक्षा से संबंधित 52सप्ताह गतिविधि कैलेंडर पर प्रकाश डाला। प्रशिक्षक शुभम यादव व शिवनंदन यादव ने निपुण भारत मिशन पर चर्चा करते हुए आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को प्रेरित किया। कार्यशाला में केंद्र में अध्ययनरत बच्चों के शारीरिक, सामाजिक व भावनात्मक विकास की गतिविधियों की जानकारी के साथ फीडबैक लिया।इस मौके पर बाल परियोजना अधिकारी सरोजा देवी, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर अम्बरीश पाठक, तकनीकी सहायक किशन सिंह, विवेक मौर्या आदि लोग मौजूद रहे।

Share Now...