- घाट सज्जा और गोमती आरती कार्यक्रम का हुआ आयोजन
जौनपुर धारा,जौनपुर। पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होल्कर की स्मृति में महिला मोर्चा भाजपा जौनपुर द्वारा कार्यक्रम के संयोजक महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष मिलन श्रीवास्तव के संयोजकत्व में नवदुर्गा घाट पर, घाट की सफाई एवं घाट सजा और गोमती आरती का कार्यक्रम किया गया। जिसमें महिला मोर्चा की सभी पदाधिकारी जिसमें माधुरी गुप्ता, अंजना श्रीवास्तव, अंशु कुशवाहा, मिलन श्रीवास्तव, उषा मौर्य, नीलम, शकुंतला और सभी मातृ शक्तियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। अहिल्याबाई होलकर के स्मृति में रंगोली भी बनाई गई और माता अहिल्याबाई की आरती का भी कार्यक्रम नवदुर्गा मंदिर में किया गया। पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होलकर के कार्यक्रम का संचालन महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रागिनी सिंह ने किया। इस अवसर उपस्थित महिलाओं को जिलाध्यक्ष रागिनी सिंह ने बताया कि बद्रीनाथ, केदारनाथ, काशी विश्वनाथ आदि तमाम धार्मिक स्थलों के पुनरुद्धार एवं मंदिरों के निर्माण में अहिल्याबाई होल्कर का महत्वपूर्ण योगदान रहा। ऐसे में भाजपा उनकी 300वीं जयंती को विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से देशभर में जन सहयोग से मना रही है और जन जन तक उनके कार्यों को भी पहुंचा रहे हैं। कांग्रेस ने इतने सालों में अहिल्याबाई जैसी महान विभूतियों को याद तक नहीं किया उसका सम्मान नहीं किया।