जौनपुर धारा,जौनपुर। महारानी अहिल्याबाई होल्कर को मालवा में आज भी बहुत ही आदर और सम्मान के साथ याद किया जाता है। उनकी 300वीं जयंती है उसी अवसर पर सीहीपुर स्थित भाजपा कार्यालय पर कार्यक्रम आयोजित की गई। कार्यक्रम में मुख्यअतिथि के रूप में जिला प्रभारी एव काशी क्षेत्र के महासचिव अशोक चौरसिया रहें। कार्यक्रम का सुभारम्भ लोकमाता रानी अहिल्याबाई होलकर के चित्र पर एवं पार्टी के पुरोधा पंडित दीन दयाल उपाध्याय और डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर एव बंदे मातरम गीत गाकर किया गया। कार्यक्रम का संचालन संयुक्त रूप से सुशील मिश्र और अनिल गुप्ता ने की। मुख्यअतिथि ने अहिल्या बाई होलकर के बारे मे विस्तार से चर्चा करते हुये कहा कि मध्य भारत के मालवा में महारानी अहिल्याबाई होल्कर ऐसा नाम है जो अपने जीवन में उतार चढ़ाव के अलावा सुशासन, लोकल्याणकारी राज्य और धार्मिक एवं सांस्कृतिक विकास के लिए किए कार्यों के लिए ज्यादा जानी जाती हैं कई लोग उन्हें संत के तौर पर देखते हैं और कई उन्हें महान शासक के तौर पर देखते हैं। मालवा क्षेत्र में मां-साब के रूप में मशहूर इस रानी की अंग्रेज इतिहासकारों और लेखकों ने ने भी भरपूर तारीफ की है। उन्होंने आगे कहा कि जब दूर दूर तक कही महिला सैनिक नही थी तो उस समय मे भी उन्होंने हजारों महिला सैनिक तैयार की थी और हजरो बंदूक उन्होंने यूरोप से मगाई थी। पूर्व विधायक सुषमा पटेल ने कहा कि उनका विवाह अल्प आयु मे ही हो गया था। इनको आठ साल की उम्र में उन्हें मालवा के शासक मल्हार राव होल्कर ने देखा जब वह पुणे जाते समय उनके गांव में रुके थे उनकी नजर गरीबों को खाना खिला रहीं अहिल्याबाई पर पड़ी अहिल्या के दया और करुणा के भाव को देख कर मल्हार राव ने उन्हें अपनी बहू बनाने का फैसला किया। उक्त अवसर पर पूर्व विधायक हरेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह, जिलाध्यक्ष मछलीशहर अजय सिंह ने अपने विचारों को व्यक्त किया। आयोजित वाद-विवाद प्रतियोगिता में छात्राओं ने अहिल्याबाई के जीवन सिद्धांतों पर अपने विचार प्रस्तुत किए कार्यक्रम के अंत में विजेता छात्राओं को पुरस्कार वितरित किए गए और रानी अहिल्याबाई होल्कर के जीवन से जुड़ी मोटिवेशनल जानकारी साझा की गई। उक्त अवसर पर संतोष सिंह, विपिन द्विवेदी, आमोद सिंह, रागिनी सिंह, नीरज मौर्य, घनश्याम यादव, परविंद्र चौहान, शुभम मौर्य सहित आदि उपस्थित रहें।
― Advertisement ―
मणिकर्णिका घाट के गलियों में पहुंचा पानी, 1203 लोगों ने छोड़ा घर
वाराणसी। गंगा के बाढ़ का पानी मणिकर्णिका घाट के गलियों में पहुंच गया है। रविवार को दिनभर गलियों में नावें चलीं। सोमवार को भी...
अहिल्यबाई होलकर का अंग्रेज भी मानते थे लोहा : अशोक चौरसिया
