जौनपुर धारा, सुइथाकला। पौधरोपण जन आन्दोलन की कड़ी में गुरुवार को क्षेत्र के अढ़नपुर स्थित राजकीय पशु अस्पताल परिसर में पौधरोपण किया गया। इस दौरान इमारती प्रजाति के पौधों के अलावा अर्जुन, कंजी और शीशम के पौध रोपे गए। वृक्षारोपण जन आन्दोलन की कड़ी में गुरुवार को उक्त अस्पताल परिसर में पशु चिकित्साधिकारी डॉ.आलोक सिंह पालीवाल ने अन्य लोगों के साथ मिलकर पौधरोपण का कार्य किया। इस दौरान उन्होंने सतत पोषणीय विकास के लिए पर्यावरण संरक्षण पर बल देते हुए पौधरोपण को आवश्यक बताया। साथ ही उपस्थित लोगों से पौधरोपण व उसका संरक्षण करने की अपील की। उन्होंने बताया कि कुल 260 पौधे लगाने का लक्ष्य बनाया गया है। सहयोगियों में श्रीपाल यादव, कृष्णा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
― Advertisement ―
अमृत 2.0 के तहत वाराणसी में पेयजल परियोजनाओं को मंजूरी
वाराणसी। अमृत 2.0 योजना के तहत वाराणसी में 814 करोड़ रुपये की पेयजल परियोजनाओं को प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। नगर निगम...
अस्पताल परिसर में हुआ पौधरोपण

Previous article


