Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

आधुनिक विज्ञान प्रदर्शनी में छात्रों ने मनवाया लोहा

जौनपुर।नौपेड़वा स्थानीय बाजार में स्थित राजाराम मेमोरियल पब्लिक स्कूल पर शनिवार को आयोजित साइंस, आर्ट एंड क्राफ्ट प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने लोहा मनवाया। प्रदर्शनी...
Homeअपना जौनपुरअसपा ने रत्नेश कुमार को किया जिला प्रभारी मनोनीत

असपा ने रत्नेश कुमार को किया जिला प्रभारी मनोनीत

  • भीम आर्मी संगठन का दो बार संभाल चुके है जिलाध्यक्ष की कमान

केराकत। आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एड.चंद्रशेखर आजाद शनिवार को जनपद में बड़ी रैली को संबोधित करने वाले है। दौरे से ठीक पहले पार्टी शुक्रवार को बाबा साहब व मान्यवर कांशीराम राम के विचारधारा ‘बहुजन हिताय बहुजन सुखायÓ को देखते हुए बड़ा फेरबदल करते हुए पूर्व भीम आर्मी जिलाध्यक्ष रत्नेश कुमार को जिला प्रभारी की कमान सौंपी दी है। इस आशय की जानकारी प्रदेश संगठन सचिव/मुख्य मंडल प्रभारी एड.विनय सागर ने नियुक्ति पत्र जारी कर दी। उनके संगठन के लंबे अनुभव को देखते हुए पार्टी ने यह कदम उठाया है इसी के साथ संगठन को और सक्रिय करने की कवायद भी शुरू हो गई है। नियुक्ति की खबर उनके पैतृक गांव सेनापुर में होते ही खुशी की लहर दौड़ पड़ी, उनके आवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। इस बाबत रत्नेश कुमार ने कहा कि पार्टी आलाकमान को जो जिम्मेदारी दी है। उसे पूरे निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए पार्टी के विचारधारा को आगे बढ़ाने का काम किया जायेगा। विदित हो कि रत्नेश कुमार दो बार भीम आर्मी जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल चुके है संगठन के प्रति उनकी छवि को देखते हुए पार्टी आलाकमान ने निर्णय लिया है।

Share Now...