Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संचारी रोग नियंत्रण अभियान को लेकर जिलाधिकारी सख्त

विभागों को दिए सख्त निर्देशजौनपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में स्वास्थ्य शासी निकाय, संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा दस्तक...
Homeमनोरंजनअवतार 2 ने पहले वीकेंड में बॉक्स ऑफिस पर किया धुआंधार कलेक्शन

अवतार 2 ने पहले वीकेंड में बॉक्स ऑफिस पर किया धुआंधार कलेक्शन

जेम्स कैमरन का शानदार सिनेमेटिक वर्ल्ड पंडोरा थिएटर्स में जनता को खूब पसंद आ रहा है। 13 साल के इंतजार के बाद, शुक्रवार को फाइनली ‘अवतार’ का सीक्वल ‘अवतार: द वे ऑफ वाटर’ थिएटर्स में पहुंच गया। पहली बार 2009 में पंडोरा का अद्भुत संसार देखने वाली जनता, एक बार फिर से इस चमत्कारी दुनिया का पूरा मजा ले रही है। डायरेक्टर जेम्स कैमरन की बनाई ‘अवतार’ पिछले एक दशक से भी ज्यादा समय से दुनिया की सबसे कमाऊ फिल्म है। अब लोगों को उम्मीद है कि ‘अवतार 2’ से जेम्स अपना ही रिकॉर्ड और बेहतर करने वाले हैं। इंडिया में ‘अवतार’ उन शुरूआती फिल्मों में से थी जिनमें जनता ने पूरी तरह ग्राफिक्स से तैयार हुआ एक अनोखा संसार देखा। ‘अवतार 2’ का क्रेज भी दर्शकों में खूब नजर आ रहा है। इसका फायदा फिल्म को पहले ही दिन से मिला और शुक्रवार को इंडिया में फिल्म का ओपनिंग कलेक्शन 41 करोड़ रुपये रहा। अब ‘अवतार 2’ के पहले वीकेंड में कमाई के आंकड़े आने लगे हैं और इन्हें शानदार से कम नहीं कहा जा सकता। बॉक्स ऑफिस से आ रहे शुरूआती आंकड़े बता रहे हैं कि तीसरे दिन यानी रविवार को ‘अवतार-द वे ऑफ वाटर’ ने 46 करोड़ से ज्यादा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि फाइनल आंकड़े आने तक ‘अवतार 2’ की कमाई 47 से 49 करोड़ रुपये के बीच पहुंच सकती है। शनिवार को फिल्म ने 45 करोड़ रुपये से ज्यादा कलेक्शन किया था। रविवार की कमाई जोड़ने के बाद ‘अवतार 2’ का पहले 3 दिन का कलेक्शन कम से कम 133 करोड़ रुपये के पार पहुंच जाएगा। ग्रॉस कलेक्शन यानी सिर्फ टिकट से हुई कमाई की बात करें तो ‘अवतार 2’ ने पहले दो ही दिन में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। रविवार के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की रिपोर्ट्स कहती हैं कि फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन पहले ही वीकेंड में 150 करोड़ रुपये से ज्यादा हो चुका है। वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस की बात करें तो पहले वीकेंड में ‘अवतार 2’ का कलेक्शन 450 मिलियन डॉलर के करीब होने वाला है। बहुत से देशों में अभी भी रविवार ही है और फाइनल क्लोजिंग के आंकड़े आने पर फिल्म का कलेक्शन 450 मिलियन डॉलर के पार जाने की भी उम्मीद है। ‘अवतार-द वे ऑफ वाटर’ दुनिया भर में बनी सबसे महंगी फिल्मों में से एक है। 2009 में आई ‘अवतार’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 3 बिलियन डॉलर के बहुत करीब पहुंच गया था। डायरेक्टर जेम्स कैमरन ने कुछ समय पहले एक इंटरव्यू में कहा था कि ‘अवतार 2’ को बॉक्स ऑफिस पर ‘ब्रेक-इवन’ के लिए 2 बिलियन डॉलर है। यानी 2 बिलियन डॉलर की कमाई के बाद फिल्म जो कमाएगी, वो इसे हिट होने की तरफ ले जाएगा। दुनिया भर के फिल्म बिजनेस एक्सपर्ट्स को ‘अवतार 2’ से कम से कम 4 बिलियन डॉलर के कलेक्शन की उम्मीद है। अब देखना है कि जेम्स कैमरन ने ‘अवतार’ से जो कमाल किया था।

Share Now...