सिकरारा। स्थानीय थाना क्षेत्र के कुरनी डिहवा गांव में बीती रात अर्टिका कार की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में युवक का हाथ-पैर टूट गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया और कार सहित उसके चालक को कब्जे में ले लिया। परिजनों के अनुसार, घायल युवक सुरेंद्र चौहान रात में पैदल सड़क पार कर रहे थे। तभी मछलीशहर की ओर से तेज रफ्तार से आ रही अर्टिका कार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
महिला ने जहर खाकर दी जान, परिजन में कोहराम
जौनपुर। नेवढ़िया थाना क्षेत्र के गोसाईपुर नेवदा गांव में जहर खाने से एक महिला की मौत हो गई। घटना बुधवार शाम लगभग 4:00बजे की है। उक्त गांव निवासी अरविंद कुमार चौहान की 40वर्षीय पत्नी आशा देवी की तबीयत अचानक खराब हो गई। महिला को उपचार के लिए मड़ियाहूं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया। जहां उसकी उपचार के दौरान हालत बिगड़ती गई।
चिकित्सक ने बेहतर उपचार के लिए जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान रात्रि लगभग 9:30बजे की मृत्यु हो गई। चिकित्सक के अनुसार महिला ने की शासन खा लिया था। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा का बाजार गर्म है, जितना मुंह उतनी बातें कहीं जा रही है।
फांसी लगाकर युवक ने की अपनी जीवन लीला समाप्त
जौनपुर। बरसठी थाना क्षेत्र के मंगरा गांव में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हांलाकि खबर लिखे जाने तक घटना का कारण पता नही चल सका है। लोग तरह तरह की चर्चा कर रहे है।
मिली जानकारी की मुताबिक गांव के विशाल पटेल (23) पुत्र विजय पटेल बुधवार की रात में परिवार संग खाना खाने के बाद कमरे में सोने चला गया। सुबह जब वह देर तक नही उठा तो परिजन देखने गए तो वह फांसी पर लटक रहा था। यह देख परिजनो के होश उड़ गये। घटना की जानकारी पिता ने पुलिस को दी। मौके पर पहुँचे थाना प्रभारी निरीक्षक अमरेन्द्र कुमार पांडेय ने शव को नीचे उतरवा कर कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसने यह कदम क्यो उठाया परिजन भी इस बात से परेशान है। घटना के बाद से माता पिता का रोरो कर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
डीआईजी ने किया जफराबाद थाने का निरीक्षण
जौनपुर। डीआईजी वाराणसी रेंज वैभव कृष्णा ने गुरुवार को जफराबाद थाने का औचक निरीक्षण करने पहुंच गए।
उन्होंने महिला सशक्तिकरण फेज-5 के तहत महिलाओं से जुड़े सभी बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा किया। उन्होंने कहा कि थाने पर आने वाली महिलाओं, छात्राओं,तथा नाबालिक बच्चियों से उनकी पूरी बात की जानकारी लें। अगर वह नही चाहती हो तो सभी जानकारियां गुप्त रखे। गांव गांव, कस्बे, बाजार हर जगह महिलाओं को उनके अधिकारों की जानकारी पहुंचाये। उनको सभी महिलाओं के लिए बनाए गए हेल्पलाइन नम्बर, उनके लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की पूरी जानकारी दिया जाय। इसके अलावा महिला अगर थाने आ जाय या किसी भी प्रकार से उनकी समस्या या अन्य कोई दिक्कत होने की सूचना मिले। उसको वरियता समझ कर निस्तारित करे।