Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर जिलाधिकारी ने की बैठक, अंतिम प्रकाशन 10 अप्रैल को

जौनपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की...
Homeअपना जौनपुरअभियोन कार्यों की डीएम ने ली समीक्षा बैठक

अभियोन कार्यों की डीएम ने ली समीक्षा बैठक

जौनपुर धारा, जौनपुर। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में अभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि पाक्सो के लंबित मामलों में त्वरित कार्यवाही करते हुए न्याय दिलाया जाये। ईसी एक्ट के लंबित मुकदमों की जानकारी ली और निर्देश दिया कि अभियान चलाकर जिला पूर्ति अधिकारी समन्वय कर मुकदमों का निस्तारण करायें। खाद्य सुरक्षा के 272 मामले लम्बित है, सबसे पुराने मामलों को प्राथमिकता पर निबटाये। विद्युत विभाग के लंबित मुकदमों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि सूची उपलब्ध कराए और अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेंद्र सिंह से समन्वय करते हुए निस्तारण करायें। एक्साइज एक्ट, पॉक्सो एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, एससी-एसटी एक्ट, हत्या, डकैती, बलात्कार, शस्त्र अधिनियम से संबंधित मामलों की समीक्षा की और प्रभावी पैरवी करने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एव राजस्व सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Share Now...