Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरअपर पुलिस अधीक्षक ने बैंकों में चलाया चेकिंग अभियान

अपर पुलिस अधीक्षक ने बैंकों में चलाया चेकिंग अभियान

जौनपुर धारा, जौनपुर। बैंकों में आए दिन हो रही चोरी, उचक्का गिरी, प्रâॉड गिरी को देखते हुए बैंक प्रशासन तो कम लेकिन पुलिस-प्रशासन सक्रिय नजर आ रहा है। पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अजय पाल शर्मा के निर्देश पर बुधवार को अपर पुलिस अधीक्षक शहर डॉ. संजय कुमार के नेतृत्व में थानाध्यक्ष लाइन बाजार सहित पुलिस बल के जवानों ने कलेक्ट्रेट परिसर से लेकर गांधी तिराहा तक तमाम बैंकों में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बैंकों के बाहर खड़ी गाड़ियां, बैंकों के अंदर आने जाने वालों के रजिस्टर, बैंक में लगे अलार्म, सीसीटीवी कैमरे को भी चेक किया गया। इस दौरान थानाध्यक्ष लाइन बाजार आदेश त्यागी, चौकी इंचार्ज मियांपुर व भारी संख्या में महिला पुलिस कर्मी भी मौजूद रहे। इस मामले में जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक शहर डॉ. संजय कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बैंकों की चेकिंग और पैदल मार्च कर चेकिंग किया गया है। इस दौरान आने जाने वाले आगंतुक रजिस्टर को चेक किया गया है जिसका मुख्य उद्देश्य अपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण करना है। बैंकों को निर्देश दिया गया है कि आने जाने वाले लोगों के मोबाइल नंबर, गाड़ियों के नंबर अंकित करें जिससे अपराधों पर रोक लगाई जा सके। इस दौरान भारतीय स्टेट बैंक, यूनियन बैंक, केनरा बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे और बैंकों में लगे अलार्म को भी चेक किया गया है सब कुछ सामान्य है।

Share Now...