Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeअपना जौनपुरअन्तर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस पर संगोष्ठी का हुआ आयोजन

अन्तर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस पर संगोष्ठी का हुआ आयोजन

जौनपुर धारा, जौनपुर। गांधी स्मारक पीजी कालेज समोधपुर में शनिवार को ‘अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस’ पर राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. रमेश चंद्र सिंह ने छात्र-छत्राओं को मानवाधिकारों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने सभी शिक्षितों को याद दिलाया कि समाज में अगर किसी व्यक्ति के मानवाधिकारों का हनन हो रहा है तो आपकी यह नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि आप उसके पक्ष में आवाज उठाएं। राजनीति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि  द्वितीय विश्वयुद्ध के पश्चात संयुक्त राष्ट्र संघ ने 10 दिसम्बर 1948 को ‘मानवाधिकार की सार्वभौमिक घोषणा’ अंगीकार की। इस घोषणा का परिणाम यह हुआ कि भारतीय संविधान के निर्माण के समय व्यक्ति के मौलिक अधिकारों का विशेष ध्यान रखा गया। समन्वयक राष्ट्रीय सेवा योजना प्रो. राकेश कुमार यादव ने मानवाधिकारों के इतिहास के बारे में विस्तृत चर्चा किया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. आलोक प्रताप सिंह विसेन ने कहा कि प्रत्येक देश संविधान वहां के मानवाधिकारों को संरक्षण देता है। जितेंद्र सिंह ने कहा कि मानवाधिकार मानव विकास के लिए जरूरी है। छात्राध्यापक अमित ने मानवाधिकारों की सार्वभौम घोषणा के बारे में बताया। संगोष्ठी का संचालन डॉ. लालमणि प्रजापति ने  तथा धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. इन्द्र बहादुर सिंह ने किया। इस अवसर पर डॉ. अवधेश मिश्रा, डॉ. नीलमणि सिंह, विष्णुकांत त्रिपाठी, विकास कुमार यादव, कार्यालय अधीक्षक बिंद प्रताप सिंह के साथ बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Share Now...