Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeअपना जौनपुरअनियंत्रित ऑटो पलटने से पूर्वांचल विश्वविद्यालय की 6 छात्रायें घायल

अनियंत्रित ऑटो पलटने से पूर्वांचल विश्वविद्यालय की 6 छात्रायें घायल

जौनपुर धारा, जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के सिद्दीकपुर में शुक्रवार की दोपहर जौनपुर-शाहगंज मार्ग सिद्दीकपुर में आटो पलटने से पूर्वांचल विश्वविद्यालय की 6 छात्रायें घायल हो गई। स्थानीय लोग प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करंजाकला ले गए जहां पर डॉक्टरों ने इलाज करके छोड़ दिया।

जानकारी के अनुसार जौनपुर-शाहगंज मार्ग सिद्दीकपुर में दोपहर पूर्वांचल विश्वविद्यालय की 6 छात्रायें प्रीति, श्रेया और साथ ही चार लोग आटो में बैठकर जौनपुर की तरफ आ रही थी कि सिद्दीकपुर पहुंचते ही आटो अनियंत्रित होकर पलट गया। स्थानीय लोगों ने घायल छात्राओं को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करंजाकला ले गए और परिजनों को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे और  उपचार के बाद घर ले गए।

Share Now...