मुंगराबादशाहपुर ग्राम पंचायत अधिकारी संघ का चुनाव हुआ संपन्न जौनपुर धारा,मुंगराबादशाहपुर। पंचायती राज विभाग मुंगराबादशाहपुर के ग्राम पंचायत अधिकारी संघ की कार्यकारिणी का चुनाव गुरूवार को विकासखंड के सभागार में आयोजित किया गया। जिसमें सहायक विकास अधिकारी उमेश चंद्र द्विवेदी चुनाव अधिकारी व सचिव शीतला प्रसाद भारती के देखरेख में चुनाव संपन्न कराया गया। चुनाव में सर्व सर्वसम्मति से ग्राम पंचायत अधिकारी आशीष यादव को अध्यक्ष,सचिव सुमन को उपाध्यक्ष, ग्राम पंचायत अधिकारी शशिकांत तिवारी महामंत्री ग्राम पंचायत अधिकारी मृत्युंजय मिश्रा कोषाध्यक्ष व संप्रेक्षक विनीत सिंह सर्व सर्वसम्मति से चुने गए। मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी सूर्यकांत पांडेय ने सभी नवनियुक्त ग्राम पंचायत अधिकारी के पदाधिकारीयों को शुभकामनाएं दी। इस दौरान सचिव अरविंद पटेल, प्रवीण सिंह, कृतिका मिश्रा, रमन यादव, आशीष यादव, पूर्व प्रधान राजमणि पटेल, प्रधान महेंद्र पटेल, अनिल शुक्ला, शैलेंद्र पटेल, त्रिभुवन नाथ यादव, पवन शर्मा, मनोज कुमार व जंग बहादुर यादव आदि लोगों ने बधाई दी।