जौनपुर धारा,सोनभद्र। अपर जनपद न्यायाधीश सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र शैलेंद्र यादव द्वारा प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को आहूत बैठक के दौरान अधिकार मित्रों की क्रियाकलापों एवं कर्म क्षेत्र में दायित्व और भूमिका की समीक्षा की गई। अलावा इसके प्राधिकरण सचिव ने नवगठित साथी कमेटी एवं 6जून से आयोजित जनपद के सभी ब्लाकों में क्रमवार आयोजित दिव्यांग विशेष शिविर की गंभीरता एवं दायित्व भावना से लोगों को अवगत कराया। इस दौरान सचिव प्राधिकरण सोनभद्र शैलेंद्र यादव ने जनपद के विभिन्न तहसीलों, थाना एवं ब्लाकों सहित अन्य विभागों में तैनात पीएलवी/अधिकार मित्रों के समक्ष आ रही कठिनाइयों और संबंधित नियंताओं के साथ तालमेल एवं सुविधाओं की जानकारी भी ली। बाल श्रम को लेकर गंभीर हुए सचिव ने हिदायत दी कि अपने-अपने कार्य क्षेत्र में बाल श्रमिकों का चिन्हांकन कर उनकी रिपोर्ट बनाकर उन्हें तत्काल अवगत कराया जाए, साथ ही निराश्रित बच्चों की पहचान एवं उनके कल्याण से संबंधित उपाय भी बताया। इस अवसर पर पीएलवी निगार, मीना, चंदा, सुनीता, अनीता, संजू, रंजू, कमाल अहमद, नज़मा, दीपन, राहुल, निहाल, रिंकू समेत दर्जनों पीएलवी उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
अमृत 2.0 के तहत वाराणसी में पेयजल परियोजनाओं को मंजूरी
वाराणसी। अमृत 2.0 योजना के तहत वाराणसी में 814 करोड़ रुपये की पेयजल परियोजनाओं को प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। नगर निगम...
अधिकार मित्रों की मासिक समीक्षा कर, दी हिदायत

Previous article


