जौनपुर धारा, खुटहन। सुइथाखुर्द गांव में वर्षों से चकमार्ग पर अवैध निर्माण कर कब्जा जमा लेने के मामले में माननीय उच्च न्यायालय के आदेश पर शनिवार को प्रशासन ने बुल्डोजर चलवाकर चकमार्ग खाली करा दिया। गांव निवासी श्याम नारायण चौहान ने उच्च न्यायालय में याचिका दाखिल कर आरोप लगाया था कि गांव के उमाशंकर चौहान, विजय शंकर और अमरनाथ चौहान ने चकमार्ग की जमीन पर अवैध रूप से पक्का निर्माण कर आवागमन रोक दिया है जिस पर उच्च न्यायालय ने उपजिलाधिकारी शाहगंज को अतिक्रमण हटवाने का आदेश जारी किया था। मौके पर दल बल के साथ पहुंचे एसडीएम शैलेन्द्र कुमार ने बुल्डोजर चलवाकर रास्ता खाली करा दिया।
― Advertisement ―
संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित
जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
अतिक्रमण किए गए चकमार्ग पर चला बुल्डोजर

Previous article


