जौनपुर धारा, जौनपुर। पवांरा थाना क्षेत्र अन्तर्गत कुंवरपुर में सड़क पार कर रहे एक वृद्ध व्यक्ति को किसी अज्ञात वाहन द्वारा धक्के मारने से मौत हो गयी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार कुंवरपुर गांव निवासी कृपाशंकर तिवारी (60) पुत्र स्व.राम लखन तिवारी जो लखनऊ रेलवे स्टेशन से काशी विश्वनाथ ट्रेन पकड़कर अपने घर आ रहे थे और बुधवार की भेर में वह मुंगराबादशाहपुर स्टेशन पर उतरे और किसी वाहन से तीन बजे प्राथमिक विद्यालय कुंवरपुर के सामने उतरे और घर जाने के लिए सड़क पार कर रहे थे कि किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार धक्का मार दिया जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गये। स्थानीय लोगों व पुलिस की मदद से उन्हे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सतहरिया पहुंचवाया गया जहां चिकित्साधिकारी ने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृतक की पत्नी विमला तिवारी की तहरीर के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ धारा 279, 304 अ आईपीसी एक्ट के तहत मुकदमा दर्जकर आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुट गयी है।
― Advertisement ―
संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित
जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
अज्ञात वाहन के धक्के से वृद्ध की हुई मौत
Previous article


