- कब्जे से पिस्टल बरामद, मातम में बदल गई शादी की खुशी
जौनपुर धारा,बदलापुर। कोतवाली क्षेत्र के उसरा बाजार में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मौके से युवक के पास से एक पिस्टल भी बरामद हुआ है। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया हुआ है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक तेजीबाजार थाना क्षेत्र के सरौली गांव निवासी 18वर्षीय सोनू गुप्ता उर्फ सनी पुत्र राधेश्याम गुप्ता बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के भलुआही कस्बे में किराए पर रहता था। रविवार की दोपहर वह किसी कार्य से मिरशादपुर की ओर जा रहा था। वह जैसे ही उसरा बाजार के पास पहुंचा था कि अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत की खबर लगते ही परिजनों मे कोहराम मच गया। वहीं सोमवार को मृतक के चचेरी बहन की शादी है, जिससे शादी की खुशी मातम में बदल गई।



