जौनपुर धारा,सोनभद्र। हाथी नाला थाना क्षेत्र के हथवानी तिराहे पर दुद्धी-डाला संपर्क मार्ग के पास सोमवार दोपहर एक टिपर में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। जिससे टिपर पूरी तरह जलकर राख हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोपहर में दुद्धी से डाला की ओर जा रहे टिपर में शॉर्ट सर्किट के कारण धुआं निकलने लगा। चालक ने स्थिति भांपकर तुरंत टिपर को सुरक्षित स्थान पर रोका और बाहर निकल गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और टिपर धू-धू कर जलने लगा। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना फायर ब्रिगेड और हाथी नाला पुलिस को दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
― Advertisement ―
अमृत 2.0 के तहत वाराणसी में पेयजल परियोजनाओं को मंजूरी
वाराणसी। अमृत 2.0 योजना के तहत वाराणसी में 814 करोड़ रुपये की पेयजल परियोजनाओं को प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। नगर निगम...
अज्ञात कारणों से टिपर में लगी भीषण आग, जलकर हुआ राख

Next article


