Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeअपना जौनपुरअचानक सड़क पर चलते-चलते गिरकर अधेड़ की मौत

अचानक सड़क पर चलते-चलते गिरकर अधेड़ की मौत

जौनपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र के सुतहटी बाजार से उर्दू बाजार जाने वाली गली में अज्ञात व्यक्त की मौत हो गई है। गुरुवार को दिन में लगभग 1:00 बजे की बताई जा रही है। अज्ञात व्यक्ति उम्र लगभग 40 वर्ष गली से होकर कहीं जा रहा था, अचानक सड़क पर गिर पड़ा। इस समय बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। लोगों ने होश में लाने का काफी प्रयास किया लेकिन वह होश में नहीं आ सका। घटना की जानकारी इलाका पुलिस को दी गई। जानकारी मिलते ही चौकी प्रभारी भंडारी संतोष कुमार सिंह सहयोगी जवानों के साथ मौके पर पहुंच गए। अचेत पड़े हुए व्यक्ति को पुलिस उठाकर जिला अस्पताल ले गई जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मरे हुए व्यक्ति की पहचान कराने का काफी प्रयास किया लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी है।

Share Now...