― Advertisement ―

spot_img

एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह ने किया पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण

जौनपुर। Jaunpur SSP Inspection के तहत जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह...
Homeअपना जौनपुरअग्निवीर मे चयनित आलोक को किया गया सम्मानित

अग्निवीर मे चयनित आलोक को किया गया सम्मानित

जौनपुर धारा, बदलापुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के चंदापुर गांव निवासी आलोक यादव पुत्र महेंद्र प्रताप यादव का अग्निवीर भर्ती परीक्षा में अंतिम रूप से चयन हुआ। चयनित अग्निवीर युवक को सम्मानित करने के लिए शुक्रवार को क्षेत्र के सुल्तानपुर रोड पर संचालित एस.आर.डिजिटल लाइब्रेरी मे सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। जिसमें वर्गो बालिका इण्टर कालेज की प्रिंसिपल माया सिंह, डॉ.सुरेश चन्द्र मौर्य आदि ने अग्निवीर भर्ती में सफल युवक को माल्यार्पण कर सम्मानित किया एवं मुंह मीठा कराकर चयन होने पर उन्हें ढेर सारी बधाइयां दी। चयनित आलोक ने बताया हाईस्कूल गणेशराम इण्टर कॉलेज बटाऊबीर, इंटर की परीक्षा राजा हरपाल सिंह इंटर कॉलेज सिंगरामऊ से उत्तीर्ण करने के बाद एस.आर. डिजिटल लाइब्रेरी मे सेल्फ स्टडी करके अग्निवीर भर्ती परीक्षा की तैयारी शुरू की। वहीं दूसरे प्रयास में उन्हें सफलता मिली। इस मौके पर लाइब्रेरी के निर्देशक कमलेश कुमार अंशिका श्रीवास्तव नरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।

Share Now...