Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरअंत: करण के तमस को मिटाए बिना नहीं होगा बाहर प्रकाश :...

अंत: करण के तमस को मिटाए बिना नहीं होगा बाहर प्रकाश : पी.विक्टर

  • सेंटजॉन्स स्कूल में दीपावली एवं बाल दिवस मनाया गया

जौनपुर धारा, जौनपुर। सेंटजॉन्स स्कूल सिद्दीकपुर जौनपुर की प्रार्थना सभा में कक्षा 5अ के विद्यार्थियों ने अनुशासन के महत्व पर प्रकाश डाला। बच्चों ने मोबाइल के दुष्प्रभाव पर आधारित लघुनाटिका प्रस्तुत किया। कक्षाध्यापिका सीमा उपाध्याय ने चाचा नेहरू के जीवनवृत्त पर प्रकाश डाला। दीपावली के अवकाश के कारण विद्यालय में शुक्रवार को ही दीपावली एवं बाल दिवस एक साथ मनाया गया। दीपों की पंक्ति से विद्यालय परिसर को सजाया गया।प्रधानाचार्य फादर पी.विक्टर ने बंगलुरू, कर्नाटक में आयोजित सीआईएससीई राष्ट्रीय एथेलेटिक्स प्रतियोगिता में जीतनेवाले विजेताओं एवं प्रतिभागियों को सम्मानित किया। अंडर 14वर्ग के डिस्कस थ्रो में अंकित गौतम ने स्वर्ण पदक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्रॉपर किया। अंडर 17 वर्ग के जेवलिन थ्रो में आर्यन कौल स्वर्ग पदक एवं 400 मीटर दौड़ में अंश यादव कांस्य पदक जीता।स्कूल्स गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा लखनऊ में 15 दिसम्बर से 20 दिसम्बर को आयोजित होनेवाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए अंकित गौतम एवं आर्यन कौल का चयन हुआ। प्रधानाचार्य ने दोनों खिलाड़ियों को पूर्ण मनोयोग से परिश्रम करने की सीख दी। कुणाल सिंह,आयुष मिश्रा एवं अमन बिंद ने इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सहभागिता की। प्रधानाचार्य ने कुशल प्रशिक्षण के लिए खेल शिक्षक संतोष कुमार त्रिपाठी एवं मंजू जायसवाल को सम्मानित किया। दीपावली के अवसर पर बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। जेशिका राय एवं अदिति प्रजापति के युगल नृत्य ने सबका मन मोह लिया। सीनियर एवं जूनियर बालिकाओं का समूह नृत्य एवं समूह गान अद्भुत था। संगीत अध्यापिका दीप्ती कश्यप के नेतृत्व में विद्यालय की अध्यापिकाओं ने बच्चों के सम्मान में समूह गान किया। अध्यापिका नुरूस सबा ने बाल दिवस एवं कक्षा 8 वीं का छात्र अर्थ राय ने दीपावली पर अपने विचार प्रकट किए। विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर पी.विक्टर ने विद्यार्थियों, कर्मचारियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों को दीपावली एवं बाल दिवस की शुभकामना दिया। फादर ने अपने संदेश में कहा कि अंत:करण के तमस को मिटाए बिना अंधेरा नहीं मिटेगा। बाहर के अँधेरे को मिटाने के लिए अंत:करण को प्रकाशित करना होगा। एक दूसरे के प्रति बैर भाव मिटाना होगा, सत्य एवं प्रेम को हृदय में स्थापित करना होगा,जरूरतमंदों की मदद करनी होगी तभी दीपावली पर्व की सार्थकता होगी। कार्यक्रम में कक्षा 11वीं की प्रगति राय एवं हंशिका यादव ने कुशल मंच संचालन किया। कार्यक्रम के अंत में कक्षा 10 वीं का छात्र शुभ श्रीवास्तव ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

Share Now...