Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeअपना जौनपुरअंडे की आड़ में शराब की तस्करी का भाण्डाफोड

अंडे की आड़ में शराब की तस्करी का भाण्डाफोड

  • सिकरारा में एसटीफ-पुलिस का बड़ा एक्शन, 5220 बोतल जब्त
  • एक करोड़ की अंग्रेजी शराब बरामद दो गिरफ्तार

सिकरारा। शनिवार की तड़के सुबह अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एसटीएफ प्रयागराज और सिकरारा पुलिस की संयुक्त टीम ने अंडे से लदे एक मिनी ट्रक से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। डीसीएम ट्रक पर लादकर बेचने ले जा रहे एक करोड़ की अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। बरामद शराब की संख्या 5220 बोतल बताई जा रही है, जिसकी कीमत लाखों रुपये आंकी गई है। थाना प्रभारी उदय प्रताप सिंह ने बताया कि भोर में एसटीएफ प्रयागराज टीम के उप निरीक्षक रणेंद्र कुमार सिंह द्वारा यह सूचना प्राप्त हुई कि यूटी चंडीगढ़ की निर्मित एक डीसीएम ट्रक में अवैध अंग्रेजी शराब हरियाणा से लेकर जौनपुर होते हुए मछलीशहर की तरफ आ रही है। टीम सिकरारा थाना के पास ही दारा यादव के चाय की दुकान पर एकत्रित होकर जौनपुर की तरफ बढ़ी। जौनपुर प्रयागराज मार्ग पर सिकरारा चौराहा से कुछ ही दूरी पर सामने से एक डीसीएम ट्रक आते हुए देखकर पुलिस टीम ने घेरेबंदी कर ट्रक को रोका। टीम ट्रक पर चढ़कर देखा तो ट्रक के ऊपरी भाग में सड़े हुए अंडे की आड़ में पेटी में अवैध अंग्रेजी शराब भरा हुआ था। टीम ने उक्त पेटी नीचे उतरवाकर गिनवाया तो कुल 435 पेटी में 750 एम एल की कुल 5220 शीशी में 3915 लीटर राजधानी व्हिस्की के नाम से था। पुलिस टीम ने मौके से ही दो आरोपितों पंकज पाल उर्फ टिटू निवासी कालोनी सेक्टर फेस 1, दीनदयाल नगर सिविल लाइन मुरादाबाद व प्रिंस श्रीवास्तव उर्फ सिंटू निवासी नई बस्ती हुकुलगंज थाना लालपुर पांडेयपुर वाराणसी का निवासी था। पुलिस ने बताया कि चार लोगों का गिरीह था जिसमें दो लोग कोहरे का फायदा उठाकर भाग निकले। बताया कि ये लोग हरियाणा चंडीगढ़ और पंजाब से निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब जौनपुर व आसपास के जिलों में बेचते थे। जांच के दौरान अंडों के बीच छिपाकर रखी गई 5220 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई। मौके से दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने मिनी ट्रक को कब्जे में लेकर शराब को सीज कर दिया है।

Share Now...