Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पंचायत भवन पर वन विभाग द्वारा लगाया गया ग्रीन चौपाल

केराकत। स्थानीय क्षेत्र के अंतर्गत छितौना गांव स्थित पंचायत भवन पर ग्राम प्रधान ममता यादव की अध्यक्षता में वन विभाग की टीम द्वारा "ग्रीन...
Homeअपना जौनपुरअंग्रेजों ने साजिश के तहत देश को दो टुकड़ों में बांटा था...

अंग्रेजों ने साजिश के तहत देश को दो टुकड़ों में बांटा था : अशोक पाण्डेय

जौनपुर धारा, जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी ने नगर पालिका टाउन हाल में पूर्व जिलाध्यक्ष हरिश्चंद सिंह की अध्यक्षता में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया जिसके मुख्य अतिथि प्रदेश प्रवक्ता अशोक कुमार पाण्डेय रहे एवं विशिष्ट अतिथि विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह प्रिंशु रहे। कार्यक्रम के उपरांत टाउन हॉल के मैदान से कलेक्ट्रेट स्थित शहीद स्तंभ तक एक विशाल पदयात्रा निकाली गई। मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुये प्रदेश प्रवक्ता अशोक पाण्डेय ने कहा कि भारत का विभाजन देश के लिए किसी विभीषिका से कम नहीं थी यह अंग्रेजों की साजिश थी कि देश को दो टुकड़ों में बांट दिया जाए। इसके लिए कुछ भारतीय नेता भी जिम्मेदार थे। 14 अगस्त 1947 की तारीख भारत भला कैसे भूल सकता है। एक तरफ 200 वर्षों की गुलामी के बाद आजादी मिलने वाली थी तो वहीं दूसरी ओर देश के दो टुकड़े हो रहे थे। लाखों लोग इधर से उधर हो गए। घर-बार छूटा, परिवार छूटा। लाखों की जानें गईं। विशिष्ट अतिथि बृजेश सिंह प्रिंशु ने कहा कि देश के बंटवारे के दर्द को कभी भुलाया नहीं जा सकता नफरत और हिंसा की वजह से हमारे लाखों बहनों-भाइयों को विस्थापित होना पड़ा और अपनी जान गंवानी पड़ी। पूर्व विधायक सुरेन्द्र सिंह ने कहा कि विभाजन की घटना को याद किया जाए तो 14 अगस्त 1947 का दिन भारत के लिए इतिहास का एक गहरा जख्म है। पूर्व मंत्री जगदीश सोनकर ने कहा कि बंटवारे के बाद इस अदला-बदली में दंगे भड़के, कत्लेआम हुए. जो लोग बच गए, उनमें लाखों लोगों की जिंदगी बर्बाद हो गई. भारत-पाक विभाजन की यह घटना सदी की सबसे बड़ी त्रासदी में बदल गई। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री सुनील तिवारी ने किया। उक्त अवसर पर अमित श्रीवास्तव, राजू दादा, प्रमोद यादव, नगर पालिका अध्यक्ष मनोरमा मौर्या, सुषमा पटेल, सुनील यादव, विनय सिंह, रामसूरत मौर्या आदि उपास्थित रहे।

Share Now...