Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरहौसला बुलंद बदमाशों ने दुकानदार को लूटा

हौसला बुलंद बदमाशों ने दुकानदार को लूटा

जौनपुर धारा, केराकत। स्थानीय थाना क्षेत्र के सरकी चौकी अंतर्गत बीती रात दुकान से घर जा रहे दुकानदार को डेडूवाना डेहरी रोड के शक्ति माई मंदिर के सामने हौसला बुलंद बदमाशों ने लूट लिया। गौरतलब हो कि संजय गुप्ता बाजार में राशन की दुकान चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं। गुरुवार की देर लगभग नौ बजे दुकान बंद कर बाइक से अपने घर डेहरी जा रहे थे। जैसे डेडूवाना डेहरी रोड के शक्ति माई मंदिर के पास पहुंचे कि पहले से ही घात लगाये बदमाशों ने घेर कर उससे हाथापाई करने लगे। कुछ न मिलने पर मोबाइल छीनकर बदमाश फरार हो गये। पीड़ित ने पुलिस को घटना की जानकारी दी पुलिस मौके पर पहुंच जांच पड़ताल में जुटी रही।

Share Now...