जौनपुर धारा, जौनपुर। शनिवार को नवदुर्गा शिव मंदिर पर जनपद के सभी वरिष्ठ कर्मकांडी ब्राह्मणों की एक अतिआवश्यक बैठक आगामी होलिका दहन तथा बसंतोत्सव (होली) को लेकर की गई। जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि ‘होलिका दहन’ सोमवार को रात्रि 12:23 से 1:35 बजे के अंदर संपन्न होगा तथा उदयाकालीन चैत्र कृष्ण पक्ष प्रतिपदा बुधवार को बसंतोत्सव (होली) का पर्व मनाया जाएगा क्योंकि होलिका दहन निशीथकालीन पूर्णिमा में ही किया जाता है तथा होली का पर्व उदयाकालीन प्रतिपदा को ही होना चाहिए। जिस आधार पर होलिका दहन 6 मार्च को रात्रि कालीन तथा होली का पर्व 8 मार्च को सर्वत्र मनाया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंडित ज्ञान प्रकाश चतुवेर्दी ने की तथा संचालन पंडित आनंद कुमार मिश्र द्वारा किया गया। प्रमुख रुप से पंडित अवधेश चतुवेर्दी, आचार्य (डॉ.) रजनी कांत द्विवेदी, पंडित वेद प्रकाश पांडेय, पंडित सर्विंद्र उपाध्याय, डॉ. गंगाधर शुक्ला, डॉ. दिव्येन्दु मिश्र, पंडित राम सकल पांडेय, पंडित आलोकनाथ पांडेय, पंडित प्रमोद मिश्रा और पंडित अमित चतुर्वेदी आदि अनेकों विद्वान ब्राह्मणों ने अपने अपने विचार रखें जिसके आधार पर उपरोक्त निर्णय लिया गया।
― Advertisement ―
गर्मी के सितम के बीच आंधी का सुकून, मगर अप्रैल की शुरुआत ने बढ़ाई चिंता
जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में इस साल मौसम ने अपने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। जहां एक तरफ मार्च...


