बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी ने हाल ही में 16 अक्टूबर को अपना 75 वां बर्थडे सेलिब्रेट किया था। अपने इस खास दिन पर हेमा मालिनी ने मुंबई में एक ग्रैंड पार्टी भी होस्ट की जिसमें बॉलीवुड के तमाम फिल्मी सितारों ने शिरकत की थी। पार्टी में धर्मेंद्र, जितेंद्र, शबाना आज़मी, शत्रुघ्न सिन्हा, अनुपम खेर नजर आए तो वहीं इस बर्थडे बैश में रेखा रानी मुखर्जी और माधुरी दीक्षित के साथ तमाम फ़िल्मी सितारों की भी झलक देखने को मिली। ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी ने सितारों से भरी महफिल की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इसी के साथ ही हेमा मालिनी ने दिल छू लेने वाला नोट भी लिखा है।ड्रीम गर्ल ने अपने इंस्टाग्राम और अकाउंट से अपने 75वें बर्थडे बैश की कई इनसाइड फोटोज़ शेयर की हैं। धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की खूबसूरत तस्वीरों के साथ-साथ और ड्रीम गर्ल में पार्टी में आए बाकि के सितारों के साथ की तस्वीर भी अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर की हैं। हेमा मालिनी ने माधुरी दीक्षित श्री राम नेने, शिल्पा शमिता शेट्टी, रानी मुखर्जी और विद्या बालन के साथ फोटोज़ शेयर की हैं। जब सलमान खान से लेकर अनुपम खेर और शत्रुघ्न सिन्हा के साथ पिंक साड़ी में खूबसूरत नजर आईं ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी।
― Advertisement ―
खालसापट्टी ने जीता उद्घाटन मैच, तीन दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ आगाज
खुटहन। खालसापट्टी में आयोजित तीन दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का मंगलवार को जोश और उत्साह के बीच शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि रमेश सिंह ने पिच...
हेमा मालिनी ने शेयर की बर्थडे की तस्वीरें



