जौनपुर। शहर कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष आरि$फ खान के पिता हाजी अनीस अहमद खान के निधन पर तंदूरी दरबार बैंकवेट हाल में जि़ला कांग्रेस कमेटी एवं अंजुमन रहिमिया के तत्वावधान में शोकसभा एवं काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान उन्हें भावभीनी श्रंद्धाजलि अर्पित की गई। प्रोग्राम की शुरुआत तिलावत ए कुरआन से हािफज़ एहसान खैराबादी ने किया। नात ए पाक अज़ीम जौनपुरी ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता $कारी जि़या जौनपुरी ने की। उन्होंने हाजी अनीस को खिराजे अ$कीदत पेश करते हुए कहा कि मरहूम अत्यंत सरल,मिलनसार और निस्वार्थ भाव से सेवा करने वाले व्यक्ति थे। समाज के हर वर्ग की मदद के लिए वे हमेशा तत्पर रहते थे उनकी कमी लंबे समय तक महसूस की जाएगी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आरिफ खान ने कहा कि मेरे पिता ने हमेशा सच्चाई व ईमानदारी का पाठ पढ़ाया है। आज वो हमारे बीच भले ही नहीं हैं मगर उनकी दी हुई शिक्षा आज भी मेरे साथ साथ हैं, और उनका स्थान कभी कोई नहीं ले सकता। इस दौरान आरिफ खान ने निर्माणधीन वृद्धाश्रम में अपने पिता की याद में चेक के माध्यम से सहयोग राशि उपलब्ध कराई और साथ ही उपस्थित लोगों से भी सहयोग का आह्वान किया। इस अवसर पर मास्टर शमीम अहमद, इरफान जौनपुरी, अनिल दुबे आज़ाद, सत्यवीर सिंह, राकेश सिंह डब्बू, वीरेंद्र निषाद एडवोकेट, अबुज़र अंसारी, अकरम जौनपुरी, असीम मछली शहरी, मुस्तइन जौनपुरी, अंसार जौनपुरी, अनवार अहमद $कासमी, अहमद ह$फीज़ जौनपुरी, डॉ.प्रमोद सिंह, रवि चौबे, खलील इब्ने असर जौनपुरी, डॉक्टर शाहिद, डॉक्टर हसन, कमर जौनपुरी, इरशाद अहमद खान, हनीफ अंसारी, शाहनवाज मंजूर, संजय सिंह, सागर, अज़हर अंसारी, वसीम मछलीशहरी समेत अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन शायर अहमद अज़ीज़ $गाज़ीपुरी ने किया।
― Advertisement ―
केराकत के लोकप्रिय पूर्व विधायक दिनेश चौधरी ने फीता काटकर मैंच का किया उद्घाटन
केराकत। केराकत के लोकप्रिय पूर्व विधायक व भारतीय जनता पार्टी नेंता दिनेश चौधरी नें अपनें विधानसभा अन्तर्गत ग्राम सभा परसौडी में युवाओं द्वारा आयोजित...
हाजी अनीस अहमद के निधन पर हुआ शोकसभा का आयोजन



