Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeअपना जौनपुरहर घर तिरंगा कार्यक्रम में हुआ रंगोली प्रतियोगिता

हर घर तिरंगा कार्यक्रम में हुआ रंगोली प्रतियोगिता

जौनपुर। मोहम्मद हसन पी.जी. कॉलेज में गुरूवार राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में हर घर तिरंगा अभियान के अन्तर्गत एक विशाल रंगोली कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के निर्देशन में आयोजित किया गया। जिसका उद्देश्य आमजन को तिरंगे के प्रति सम्मान और देशभक्ति के भाव से ओतप्रोत करना था। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयंसेवक एवं स्वयंसेविकाओं ने मिलकर देश की एकता, अखंडता और विविधता को दर्शाने वाली एक आकर्षक और रंगीन रंगोली का निर्माण किया। इस रंगोली के माध्यम से “हर घर तिरंगा, हर दिल में तिरंगाÓ का संदेश जन-जन तक पहुँचाने का प्रयास किया गया। इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ.अब्दुल कादिर खान ने कार्यक्रम स्थल पर पहुँचकर स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन किया। डॉ.नीलेश सिंह, डॉ अमित जायसवाल,डॉ अरविंद यादव,डॉ विवेक विक्रम सिंह,डॉ राशिद,डॉ ममता सिंह, डॉ आकांक्षा श्रीवास्तव,अहमद मेहंदी,अहमद अब्बास खान महाविद्यालय के अन्य प्राध्यापकगण, कर्मचारीगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय सहभागिता निभाई। रंगोली कार्यक्रम के माध्यम से छात्रों में राष्ट्रप्रेम, जिम्मेदारी और सामाजिक चेतना को जागृत किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने यह संकल्प लिया कि वे 15अगस्त को अपने घरों पर तिरंगा अवश्य फहराएंगे और अपने आसपास के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे।

Share Now...