जौनपुर धारा, सुइथाकला। शनिवार को क्षेत्र के चौबाहा (सरजूनगर) में जहां अक्षय तृतीया पर भगवान परशुराम की जयन्ती बड़े ही धूमधाम के साथ मनायी गयी, वहीं मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईद उल फितर का पर्व बड़े ही अकीदत के साथ मनाया। लोग नमाज के बाद एक दूसरे को गले लगकर पर्व की बधाईयाँ देते नजर आए। पुलिस और प्रशासन के लोग क्षेत्र में अमन चैन के लिए मुस्तैद दिखे। क्षेत्र के चौबाहा गांव में भगवान परशुराम की जयन्ती पर बतौर मुख्य अतिथि बदलापुर विधायक रमेश चन्द्र मिश्र ने भगवान परशुराम के पूजन अर्चन के बाद लोगों से उनके आदर्शों पर चलने की अपील की। इस दौरान विजय प्रकाश तिवारी, पवन तिवारी भेला, विपिन, रमेश आदि मौजूद रहे। वहीं दूसरी तरफ सौहार्द और भाईचारे के रूप में मनाए जाने वाले ईद के पर्व पर क्षेत्र के पूरा असालत खाँ, सुइथाकला, डीहअसरफाबाद, समोधपुर, हमजापुर, जमदरा समेत दर्जन भर गाँव के मस्जिदों और ईदगाहों में शिया और सुन्नी धर्मगुरूओं के द्वारा नमाजियों को नमाज पढ़ाकर मुल्क में शान्ति और भाईचारे की दुआ की गयी। बड़ी तादाद में लोग मस्जिदों और ईदगाहों में सामूहिक नमाज अदा करने के लिए गये। नमाज के बाद लोग एक दूसरे से गले मिलकर ईद की बधाईयाँ देते नजर आये। इस दौरान प्रशासन और पुलिस के लोग क्षेत्र में अमन चैन के लिए मुस्तैद दिखे।
― Advertisement ―
अमृत 2.0 के तहत वाराणसी में पेयजल परियोजनाओं को मंजूरी
वाराणसी। अमृत 2.0 योजना के तहत वाराणसी में 814 करोड़ रुपये की पेयजल परियोजनाओं को प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। नगर निगम...
हर्षोल्लास के साथ मनायी गयी परशुराम जयन्ती और ईद का पर्व
Previous article
Next article


