Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरहत्या के प्रयास मामले में 6 गिरफ्तार

हत्या के प्रयास मामले में 6 गिरफ्तार

जौनपुर। सुजानगंज पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित छह अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी 23अक्टूबर को बेलवार चौराहा से मुखबिर की सूचना पर की गई। पुलिस अधीक्षक डॉ.कौस्तुभ के निर्देश पर अपराध की रोकथाम और अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अभियुक्तों की गिरफ्तारी थाना सुजानगंज में पंजीकृत मुकदमें के तहत की गई है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में विजय गौतम(30), विनोद गौतम (48), शिवम गौतम (20), दिनेश गौतम उर्फ सिंकू गौतम (34) और अभिषेक (19) सभी निवासी ग्राम हड़वार, थाना सुजानगंज, जनपद जौनपुर शामिल हैं। इनके साथ ही प्रदीप गौतम (ग्राम डोमपुर, थाना सुजानगंज) को भी गिरफ्तार किया गया है।

Share Now...