जौनपुर धारा, शाहगंज। वर्तमान समय में महिलाओं को आगे बढ़ाने और स्वावलंबी बनाने के लिए काफी प्रयास किए जा रहे हैं। इन्हीं प्रयासों के तहत सौहार्द फेलो समाजिक सेवा संस्था ग्रामीण विकास संस्थान काम कर रही है। संविधान के बारे मे जागरूक करते हुए, अपने समुदाय मे संवैधानिक मूल्यों के विकास हेतु कई प्रयास किए। शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के मड़वा मोहीउद्दीनपुर, निजामपुर और घुघूरी सुल्तानपुर गांव में सामाजिक संस्था सौहार्द फेलो मुसहर बस्ती में पहुंच महिलाओं व छोटे बच्चों को संविधान व तमाम योजनाओं के बारे में जागरूक करने के लिए एक चौपाल लगाया गया। सौहार्द फेलो समाजिक संस्था की अगुवाई कर रही रितू यादव ने कहा कि सौहार्द फेलो का एक मात्र उद्देश्य है कि कमजोर व निर्धन वर्ग की महिलाओं को रोजगार मुहैया कराकर उन्हें अपने पैरों पर खड़ा किया जाए और महिलाओं को एक समान दर्जे के साथ समाज के सभी क्षेत्रों में शामिल होने का मौका देना च्ााहिए ताकि वे अपनी पूरी क्षमता का उपयोग कर सकें। एक सशक्त महिला समाज के विकास में अहम भूमिका निभाती है। महिलाओं का जागरूक व आत्मनिर्भर होना अत्यंत आवश्यक है।
― Advertisement ―
संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित
जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
सौहार्द फेलो संस्था ने महिलाओं को किया जागरुक
Previous article


