Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeअपना जौनपुरसोनाली सिंह बनीं यूपी सीनियर महिला टीम की कप्तान

सोनाली सिंह बनीं यूपी सीनियर महिला टीम की कप्तान

जौनपुर। चंदवक थाना क्षेत्र के लोकापट्टी गांव निवासी सोनाली सिंह को उत्तर प्रदेश की सीनियर महिला टी20 क्रिकेट टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है। इस खबर के सामने आते ही उनके परिजनों और क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है। पूर्व प्रधान हरेंद्र सिंह सोनू की बेटी सोनाली को यह बड़ी जिम्मेदारी मिलने पर उन्हें लगातार बधाई मिल रही है। उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। सोनाली सिंह एक शीर्ष क्रम की बल्लेबाज और तेज गेंदबाज हैं। उन्होंने खेल जगत में अपनी प्रतिभा से गहरी पहचान बनाई है। बचपन से ही सोनाली को क्रिकेट के प्रति गहरा लगाव था। उन्होंने अपने गांव के मैदान में ही अभ्यास कर कड़ी मेहनत से यह मुकाम हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि पर बधाई देने वालों में वार्ड संख्या 82 से जिला पंचायत सदस्य श्रवण यादव, उनकी पत्नी सुमन यादव, शिक्षक रविंद्र सिंह, संजय सिंह, पूर्व प्रधान गुड्डू यादव, पारस यादव, असलम खान, अमित जायसवाल, अभिषेक जायसवाल, राहुल यादव, आसिफ अली, रोशन, लाला, राहुल यादव, आमिर शेख, शकील अहमद और सुनील यादव सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग शामिल रहे।

Share Now...