Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeअपना जौनपुरसेहत के लिए वरदान मोटे अनाज

सेहत के लिए वरदान मोटे अनाज

जौनपुर। कृषि विभाग द्वारा विकास खण्ड खुटहन स्थित बीआरसी सभागार में उत्तर प्रदेश अन्न(मिलेट्स) पुनरुद्धार योजना अंतर्गत ब्लॉक स्तरीय स्कूल अध्यापकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मिलेट्स के महत्व एवं उपयोगिता से अध्यापकों को प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षक उप परियोजना निदेशक आत्मा डॉ.रमेश चंद्र यादव ने अध्यापकों को संबोधित करते हुए कहा कि कुपोषण की मुश्किल चुनौती जो एक बड़ी आबादी को घेरे हुए हैं उससे छुटकारा पाने के लिए सबसे कारगर तरीका है मिलेट्स का सेवन। कभी हमारे जीवन में आहार का महत्वपूर्ण अंग होने वाले मोटे अनाज आज हमारे जीवन आधार से काफी दूर हो चुके हैं। हरित क्रांति से पहले यही मोटे अनाज हमारी जीवनशैली में शामिल थे, हमारे पुरखों की लंबी उम्र और सेहत का असली राज मोटे अनाज हुआ करते थे, जो उन्हें सर्दी, गर्मी और बरसात से बेपरवाह रखते थे। पौष्टिकता से भरपूर इन अनाजों को कम लागत पर उत्पादन किया जा सकता है। महंगाई के दौर में मोटे अनाज गरीबों की पौष्टिक भोजन की जरूरतों को पूरा करने में सक्षम हैं। मोटे अनाज अधिक रेशेदार होने की वजह से आंतों में रुकता नहीं है व कब्ज से बचाता है। माताएं अपने शिशु को भी पुराने समय में ज्वार व मक्के के आटे का घोल पिलाती थीं जो उनके लिए सुपोषक होता था। आजादी के बाद बाजारीकरण के कारण आम जनता का मोटे अनाजों की तरफ से मोहभंग हो गया। उन्होंने कहा कि अध्यापक अपने विद्यालय के छात्र-छात्राओं को श्री अन्न की उपयोगिता से जागरूक करें ताकि उनके परिजन अन्न की खेती करें, अन्न को एमडीएम में भी शामिल किया जाएगा। कृषि वैज्ञानिक डॉ.राजीव सिंह ने कहा कि दूसरे अनाजों की तरह श्री अन्न खीर, खिचड़ी, मिठाई, इडली, विस्कुट, स्नैक्स, चिक्की आदि रूपों में खाया जा सकता है, मिलेट्स कम लागत में बेहतर उत्पादन प्राप्त किया जा सकता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षक संघ के राजकुमार यादव तथा संचालन एडीओ एजी.विकास सिंह ने किया। इस मौके पर 50शिक्षक एवं शिक्षिकाएं बेसिक शिक्षा विभाग से मौजूद रहे।

Share Now...