Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeअपना जौनपुरसेल्समैन की संदिग्ध मौत के दूसरे दिन भी नहीं मिल सकी पीएम...

सेल्समैन की संदिग्ध मौत के दूसरे दिन भी नहीं मिल सकी पीएम रिपोर्ट

  • अनुज्ञापी और साथी सेल्समैन का दावा, बिमारी से हुई है मौत

जौनपुर धारा,खुटहन। अंग्रेजी शराब की दुकान पर तैनात सेल्समैन की संदिग्ध मौत के मामले में दूसरे दिन तक पीएम रिपोर्ट न मिलने से पुलिसिया कार्रवाई थमी हुई है। वहीं अनुज्ञापी और साथी सेल्समैन का दावा है कि उसकी मौत बिमारी के चलते हुई है। जबकि मृतक के बड़े भाई का दावा है कि उसकी हत्या की गई है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि किसी कारणवश दूसरे दिन तक पीएम रिपोर्ट नहीं मिल सकी है। जिसके चलते घटना में रहस्य बना हुआ है। चित्रकूट जिले के मानिकपुर थाना व गांव निवासी 38वर्षीय मिथिलेश लगभग दो माह पूर्व से उक अंग्रेजी शराब की दुकान पर बतौर सेल्समैन तैनात था। मंगलवार की रात जिला चिकित्सालय में उपचार के दौरान उसकी संदिग्ध मौत हो गई। अनुज्ञापी के द्वारा उसका शव उसके पैतृक गांव भेज दिया गया था। जहां से मृतक का बड़ा भाई सुखलेश पुन: शव वापस खुटहन लाया। थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसकी हत्या की गई है। वहीं साथी सेल्समैन और अनुज्ञापी का दावा है कि मिथिलेश को दो तीन दिन पूर्व से बुखार आ रहा था। मंगलवार की दोपहर वह रोज की तरह खाना खाकर ड्यूटी कर रहा था। सायं लगभग पांच बजे उसने बताया कि उसे बहुत कमजोरी महसूस हो रही है। चक्कर भी आ रहा है। उसे उपचार हेतु सीएससी ले जाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर देख चिकित्सक ने उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। उसके एक कथित रिस्तेदार के आग्रह पर शव को बगैर पीएम कराए उसके घर भेजवाया गया था।

Share Now...