Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरसुब्रमण्यम भारती की जयन्ती पर हुए कार्यक्रम

सुब्रमण्यम भारती की जयन्ती पर हुए कार्यक्रम

जौनपुर धारा, सुइथाकला। आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम की कड़ी में शासन के निर्देश पर रविवार को महाकवि सुब्रह्मण्यम भारती की जयन्ती पर भारतीय भाषा उत्सव के तहत क्षेत्र के शिक्षण संस्थानो मे विविध कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की कड़ी में क्षेत्र के शान्ति निकेतन पूर्व माध्यमिक विद्यालय सारी जहाँगीर पट्टी मे एक संगोष्ठी आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता करते हुए प्रधानाध्यापक महेश दूबे ने भाषा व राष्ट्र के उत्थान में महाकवि सुब्रह्मण्यम भारती के योगदान को साझा किया। उन्होंने विद्यालय के शिक्षकों और बच्चों से महाकवि के आदर्शो को अपनाने पर बल दिया। कक्षा 8 की छात्रा ममता ने अपने राष्ट्रवादी काव्य पाठ के माध्यम से लोगों को भाव विभोर कर दिया। संचालन शिक्षक राजेश चौबे ने किया। इस दौरान रामसजीवन मौर्य समेत विद्यालय के बच्चे मौजूद रहे। इसी कड़ी में रामनगर, भटौली, एकडला, बुमकहा परिषदीय विद्यालयों में भी विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए।

Share Now...