- ट्रिपल लेयर पर की जा रही है परीक्षार्थियों की चेकिंग
- इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पेन प्रतिबंधित
दूसरे दिन एक हजार से अधिक परीक्षार्थी हुए शामिल जौनपुर। राजकीय आईटीआई सिद्दीकपुर तथा शाहगंज केंद्र पर राजकीय तथा प्राइवेट आईटीआई के कुल 122आईटीआई के प्रशिक्षार्थियों की सीबीटी (कम्प्यूटर बेस्ड टेस्ट) परीक्षा कराई जा रही है। प्रति केंद्र प्रति पाली लगभग 200प्रशिक्षार्थियों की परीक्षा हो रही है। प्रधानाचार्य द्वारा परीक्षा की सुचिता को ध्यान में रखते हुए ट्रिपल लेयर चेकिंग व्यवस्था अपनाई गई है। जिससे किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी या धांधली न की जा सके। परीक्षा केंद्र पर प्रशिक्षणार्थियों द्वारा मोबाइल, इयरफोन, ब्लूटूथ आदि किसी भी प्रकार की इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस ले जाना सख्त मना था तथा 100मीटर दूर से ही चेकिंग की जा रही है। ट्रिपल लेयर जांच के उपरांत ही प्रशिक्षणार्थियों को कमरे में प्रवेश दिया जा रहा है। पूरी परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में कराई गई। इंट्री गेट से लेकर कमरे के अंदर तक सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं जिससे किसी प्रकार की धांधली न की जा सके। वहीं जिलाधिकारी के माध्यम से परीक्षा की सुचिता को बनाए रखने के लिए दोनों केंद्रों पर पर्यवेक्षक तथा मजिस्ट्रेट की नियुक्ति भी गयी है जिनके द्वारा लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। परीक्षा में लगाए गए कर्मचारियों द्वारा परीक्षा की शुचिता का पूरा ध्यान रखा जा रहा है जिससे किसी प्रकार की गड़बड़ी होने की कोई गुंजाइश नहीं हो सके। नोडल प्रधानाचार्य मनीष कुमार पाल द्वारा बताया गया कि उच्च अधिकारियों के निर्देश के क्रम में सीबीटी परीक्षा सिद्दीकपुर तथा शाहगंज जौनपुर में किसी प्रकार की गड़बड़ी नहीं होने के लिए पारदर्शी व्यवस्था के तहत चुस्त एवं दुरुस्त रखा गया है ।



