Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeअपना जौनपुरसीनियर पैरामेडिकल के छात्रों ने जूनियर को दी फ्रेशर पार्टी

सीनियर पैरामेडिकल के छात्रों ने जूनियर को दी फ्रेशर पार्टी

जौनपुर। उमानाथ सिंह स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय सिद्दीकपुर में पैरामेडिकल के छात्रों ने फेशर पार्टी समारोह का आयोजन बड़े हर्षोल्लास से आयोजित किया गया।

प्रधानाचार्य प्रो.रूचिरा सेठी एवं उप प्रधानाचार्य डा.आशीष यादव के दिशा निर्देश में सांस्कृतिक कार्यक्रम की अध्यक्ष डॉ.साधना अजय एवं सदस्य डॉ.पूजा पाठक के कुशल नेतृत्व एवं संचालन में मनाया गया। यह समारोह प्रथम वर्ष के छात्रों के सम्मान में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना से हुई, प्रधानाचार्य डा.रूचिरा सेठी अपने प्रेरणादायक विचार छात्रों के समक्ष रखें। उन्होंने कहा आज का दिन एक नई शुरूआत का संकेत है। आप सभी इस संस्थान में शिक्षा प्राप्त कर रहें है अनुशासन सेवा और मानवता के मूल्यों का एक सीख है। आप लोग की शिक्षा बड़े ही लगन और धैर्य पूर्वक अनुशासन में रहकर ग्रहण करेंगे। आपके व्यवहार और कार्यशैली से यह झलकना चाहिए कि आप एक अच्छे इंसान और जिम्मेदार स्वास्थ्यकर्मी हैं। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ.ए.ए.जाफरी ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह समारोह केवल जूनियर छात्रों के सम्मान तक सीमित नहीं है, बल्कि आगे बढ़िए, सपनों को साकार कीजिए और समाज की सेवा में अपना योगदान दीजिए। उन्होंने छात्रों को यह भी याद दिलाया कि आने वाले समय में चुनौतियाँ अवश्य आएँगी, लेकिन आत्मविश्वास, मेहनत और सदैव सीखते रहने की जिज्ञासा ही सफलता की कुंजी है। पैरामेडिकल विभाग के नोडल डॉ.विनोद वर्मा ने छात्रों को अपने संबोधन में कहा ‘फ्रेशर प्रार्टी, एक नए सफर की शुरूआत है। आप सभी ने जिस समर्पण अनुशासन के साथ शिक्षा प्राप्त कर रहें है। वही गुण आपको सफलता के मार्ग पर आगे ले जाएंगें। उन्होंने छात्रों को आशीर्वचन देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और यह संदेश दिया कि वे संस्थान से अच्छी शिक्षा ग्रहण कर समाज में इसका नाम रोशन करें। डॉ.आदर्श कुमार यादव ने कहा कि पैरामेडिकल क्षेत्र के छात्र न केवल कक्षा में ज्ञान प्राप्त करते हैं, बल्कि अस्पतालों और समुदायों में सेवा देने की भावना भी अपने भीतर संजोते हैं। मैं आयोजकों, प्रशिक्षकों और विशेष रूप से उन विद्यार्थियों को बधाई देता हूँ जिन्होंने इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कड़ी मेहनत की और सभी विद्यार्थियों को जीवन में आगामी चरणों के लिए शुभकानाएं दिए और कहा कि आप सभी न केलव कुशल स्वास्थ्यकर्मी बनें, बल्कि समाज में एक संवेदनशील, नि:स्वार्थ और सजग नागरिक के रूप में भी अपनी पहचान बनाएं। छात्रों ने रंगारंग प्रस्तुतियों के माध्यम से समारोह को यादगार बना दिया। जिसमें सीनियर एवं जूनियर छात्रों ने मिलकर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम: नृत्य, गीत, नाटक और भाषण को प्रस्तुत कर फ्रेशर प्रार्टी को यादगार बना दिया। इस अवसर पर चिकित्सा शिक्षक डॉ.ले.सी.बी.एस. कर्नल पटेल, डॉ.मुदित चौहान, डॉ.नवीन सिंह, डॉ.संजीव यादव, डॉ.तम्मा राजा राव, डॉ.अनिल, डॉ.अलीशा अंजुम, डॉ.प्रियंका सिह, डॉ.धर्मेद्र एवं अन्य चिकित्सक व छात्र/छात्राएं तथा कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

Share Now...