जौनपुर। क्षेत्राधिकारी केराकत अजीत कुमार रजक को पुलिस उपाधीक्षक से अपर पुलिस अधीक्षक पद पर प्रोन्नत किया गया है। इस अवसर पर जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने उन्हें आधिकारिक रूप से कंधों पर अशोक स्तंभ (नेशनल एम्बलम) लगाकर नई जिम्मेदारी की बधाई दी। जिलाधिकारी और एसएसपी ने अजीत रजक के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि पद के साथ जिम्मेदारियां भी बढ़ती हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि वह अपनी नई भूमिका में और अधिक ऊर्जा व निष्ठा के साथ जनता की सेवा और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
― Advertisement ―
खालसापट्टी ने जीता उद्घाटन मैच, तीन दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ आगाज
खुटहन। खालसापट्टी में आयोजित तीन दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का मंगलवार को जोश और उत्साह के बीच शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि रमेश सिंह ने पिच...
सीओ केराकत अजीत रजक बने अपर पुलिस अधीक्षक

Previous article


