वेस्टइंडीज के दिग्गज आलराउंडर और चेन्नई सुपर किंग्स के सबसे भरोसेमंद खिलाड़ियों में से एक रहे ड्वेन ब्रावो को सीएसके ने नई जिम्मेदारी सौंप दी है. दरअसल, इस फ्रेंचाइजी ने उन्हें अपना नया बॉलिंग कोच बनाया है. अब ब्रावो इस टीम के नए गेंदबाजों को तराशते हुए नजर आएंगे. वेस्टइंडीज के पूर्व महान आलराउंडर और चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज आलराउंडर को सीएसके ने इस बार ऑक्शन के पहले रिलीज कर दिया था. रिलीज के बाद ब्रावो ने अपना नाम ऑक्शन के लिए भी नहीं दिया है. उसके बाद से सभी के मन में यह सवाल उठ रहा था कि ब्रावो का अब आईपीएल में नजर नहीं आएंगे. पर सीएसके ने ब्रावो को टीम से अलग नहीं किया और उन्हें टीम में बतौर बॉलिंग कोच नियुक्त किया है. ब्रावो अब इस चैंपियन टीम में बतौर गेंदबाजी कोच अपनी भूमिका अदा करते हुए नजर आएंगे.
― Advertisement ―
मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर जिलाधिकारी ने की बैठक, अंतिम प्रकाशन 10 अप्रैल को
जौनपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की...
सीएसके ने ड्वेन ब्रावो को सौंपी नई ज़िम्मेदारी
22



